फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सड़क हादसे का आरोपी रोडवेज बस चालक गिरफ्तार

सड़क हादसे का आरोपी रोडवेज बस चालक गिरफ्तार

Thu, 09 May 2019 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे का आरोपी रोडवेज बस चालक गिरफ्तार
वजीरगंज। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर हुए हादसे के बाद फरार चल रहा आरोपी रोडवेज चालक विशाल कटियार बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दो दिन पहले मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम कर्रगांव के पास एक रोडवेज बस और बिसौली पुलिस की जीप टकरा गई थी, जिसमें अमरोहा जिले में नौगांवा थाना क्षेत्र के ग्राम चमरूआ निवासी एसआई सहदेव सिंह और मुरादाबाद में डिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर तेजु निवासी सिपाही सुधीर कुमार की मौत हो गई थी। दोनों पुलिस कर्मी अपने साथी एसआई सत्य सिंह यादव और एसआई विक्रम सिंह के साथ उसावां निवासी बदमाश कालीचरन उर्फ काला को रिमांड पर लेकर बदायूं से बिसौली लौट रहे थे, तभी रास्ते में रोडवेज बस से जबरदस्त हादसा हो गया था। उसी में बदमाश कालीचरन की मौत हो गई थी, जबकि एसआई सत्य सिंह और एसआई विक्रम सिंह घायल हो गए थे। दोनों इस समय बरेली में भर्ती हैं। हादसे के बाद चालक विशाल कटियार पुत्र अमरजीत सिंह बदायूं शहर के मोहल्ला कटरा ब्राहमपुर निवासी फरार हो गया था। तभी से पुलिस उसे तलाश कर रही थी। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 279, 337, 304ए, 427 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। बुधवार सुबह पुलिस ने आरोपी विशाल कटियार को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद पुलिस उसे न्यायालय ले गई और उसके बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed