{"_id":"5ca226a9bdec2213ee5d4cf6","slug":"101554130601-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को खेत पर बांधकर डाला, ले गए ढाई लाख का पोस्ता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान को खेत पर बांधकर डाला, ले गए ढाई लाख का पोस्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज (बदायूं)। अफीम की रखवाली कर रहे किसान को रविवार की रात कुछ लोगों ने खेत पर बांधकर डाल दिया और करीब ढाई लाख रुपये का पोस्ता ले गए। पीड़ित ने सुबह पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस इस मामले को भाइयों के विवाद से जोड़कर देख रही है।
कोतवाली क्षेत्र का गांव सेनपुर बरेली बॉर्डर पर स्थित है। चौकी बराही के अंतर्गत आने वाले इस गांव के किसान रामेश्वर दयाल ने बताया कि रविवार की रात वह खेत पर अफीम की रखवाली कर रहा था। देर रात कुछ लोग आए और उसे बांधकर डाल दिया। फिर वे लोग दस ऐरी पोस्ता तोड़कर ले गए, जिसकी कीमत करीब ढाई लाख की होगी। बताया कि सुबह कुछ अन्य लोगों ने उन्हें खोला। चौकी पुलिस को उन्होंने सूचना दी। खबर मिलने पर गांव के भी बहुुत से लोग मौके पर आ गए। उसने बताया कि पुलिस को तहरीर दे गई है, लेकिन उसने अभी कोई कार्रवाई नहीं की है।
-------------------------
किसान रामेश्वर दयाल का अपने भाइयों से विवाद चल रहा है। रात की घटना के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- संजय सिंह, चौकी प्रभारी बराही, दातागंज