{"_id":"5c56f4e2bdec22737d20c65d","slug":"101549202658-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक का हत्यारोपी गिरफ्तार, चल रहा था फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालक का हत्यारोपी गिरफ्तार, चल रहा था फरार
विज्ञापन
उसावां (बदायूं)। एक सप्ताह से फरार चल रहा बालक का हत्यारोपी रविवार सुबह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर सिद्धबाबा मंदिर के पास से दबोच लिया।
आठ वर्षीय सालिम पुत्र मुशीर थाना क्षेत्र के ग्राम गूरा बरैला निवासी था। 24 जनवरी की शाम पीटने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। बाद में शव को पड़ोसी गांव के खेत में डाल दिया गया था। पिता मुशीर ने अपने पड़ोसी आकिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि उस दिन दोपहर में उनका आकिल से विवाद हो गया था। आकिल शराब पीकर उनके साथ गाली-गलौज कर रहा था। उस समय मामला सुलझ गया लेकिन शाम के समय आकिल, सालिम को अपने साथ बहला फुसला कर ले गया और उसने सालिम की हत्या कर दी। उसके बाद से आकिल गांव से फरार हो गया था। रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आकिल गौतरा-हजरतपुर रोड पर सिद्धबाबा मंदिर के पास देखा गया है। इसकी सूचना पर एसओ जयप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए और उन्होंने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया।
आरोपी आकिल ने बताया कि बालक की हत्या से चार दिन पूर्व उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी। इससे वह अवसाद में चल रहा था। इससे उसने मुशीर के साथ मारपीट की और बाद में उसके बेटे की हत्या कर दी।