{"_id":"599dc9984f1c1bbb468b48e3","slug":"101503512984-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की लाश घर के सामने पेड़ पर लटकी मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी की लाश घर के सामने पेड़ पर लटकी मिली
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कादरचौक (बदायूं)। एक किशोरी की लाश उसके घर के सामने पेड़ पर लटकी मिली। परिवार वालों का कहना है कि मां के डांटने पर किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। किशोरी से डेढ़ साल पहले पड़ोस के एक नाबालिग लड़के ने रेप किया था, जो करीब आठ महीने पहले जमानत पर जेल से छूटा है। परिवार वालों का आरोप है कि जेल से छूटने के बाद किशोरी को आरोपी ने फिर अपने चंगुल में फंसा लिया। मोबाइल पर दोनों की बातचीत होती थी। डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया।
कादरचौक थाना क्षेत्र में रहने वाली करीब 16 वर्षीय किशोरी की लाश बुधवार सुबह जामुन के पेड़ पर लटकी मिली तो इलाके में सनसनी फैल गई। कुछ ही देर बाद गांव के काफी लोग जमा हो गए। घर के लोगों ने शव को खुद ही पेड़ से उतारा। थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि किशोरी से करीब डेढ़ साल पहले गांव के ही एक किशोर ने रेप किया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भी भेजा था, जो आठ माह पूर्व जमानत पर छूट गया। परिवार वालों के मुताबिक जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने किशोरी को अपने चंगुल में फंसा लिया और फिर उससे निरंतर बातें करता था। इस पर घर के लोग एतराज करते थे। घटना के दिन घर वालों ने आरोपी से मोबाइल पर बात करने पर किशोरी को डांट दिया था। इसी से नाराज होकर उसने फांसी लगाकर जीवन लीला को समाप्त कर लिया।
विज्ञापन
--
मृतका का सिम खोलेगा राज
कादरचौक। पुलिस ने बताया कि किशोरी के सिम को उसी के घर वालों ने मोबाइल से निकाल लिया था, जो अब पुलिस के पास है। एसओ अश्वनी कुमार ने बताया कि सिम से बहुत सारे राज खुल सकते हैं। जल्द ही संबंधित सिम की कॉल डिलेट निकलवाई जाएगी।
---
घटना के बाद फिर फरार हुआ आरोपी
कादरचौक। कभी-कभी शातिर किस्म के लोग जमानत पर आने के बाद भी खुद में बदलाव नहीं लाते है। कुछ ऐसा ही किशोरी के फांसी पर झूल जाने के मामले में सामने आया है। उसके साथ रेप के आरोपी ने आठ माह पहले जमानत ली। जब वह घर लौट आया तो भी उसने किशोरी का पीछा नहीं छोड़ा। सो उसने फिर से उसे अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसा लिया।
----
मामला संदिग्ध है। हत्या और आत्महत्या दोनों को लेकर जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
- अश्वनी कुमार, एसओ कादरचौक