फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime,political

पीएम-सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक बोल, सपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 07 May 2022 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
crime,political
बदायूं। पीडब्ल्यूडी में आयोजित सरकारी ठेकेदारों की बैठक में एक सपा नेता इतने तैश में आ गए कि उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के लिए ही आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर डाला। कुछ लोगों ने विरोध किया तो दो और लोग उनके समर्थन में उतर आए। उनके खिलाफ इस्लामनगर के अनूप सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस्लामनगर के अनूप सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी में सरकारी ठेकेदारों की एक बैठक थी। पहले सबके बीच जरूरी कार्यों के संबंध में चर्चा हुईं। इसी दौरान कुछ ठेकेदारों ने राजनीतिक चर्चा शुरू कर दी। कुछ लोगों ने भाजपा और सपा सरकारों के बीच तुलना शुरू कर दी। एक ठेकेदार ने धारा 370 हटाने, राम मंदिर मुद्दा समेत कई मुद्दे गिनाते हुए भाजपा कार्यकाल की प्रशंसा की। अनूप सिंह का आरोप है कि इस बैठक में सपा के जिला सचिव सोमेंद्र यादव भी मौजूद थे। जब उन्होंने भाजपा सरकार की बढ़ाई को सुना तो वह उखड़ गए। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर डाला। इसका उन्होंने विरोध किया तो दो लोग सोमेंद्र के पक्ष में आ गए, जबकि कई लोग उनकी ओर से शामिल हो गए। काफी देर तक बहस चलती रही। बाद में अनूप सिंह सिविल लाइंस थाने पहुंचे। उन्होंने सोमेंद्र यादव के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात उनके और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन

-
तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अनूप सिंह ने बताया था कि बैठक के दौरान अपशब्द बोले गए थे। इसकी विवेचना कराई जा रही है।
- आलोक मिश्रा, सीओ सिटी
मुझे इस मामले की जानकारी मिली है। सोमेंद्र यादव हमारी पार्टी के जिला सचिव हैं। वह ठेकेदार भी हैं। अब एफआईआर क्या दर्ज कराई गई है, यह मुझे नहीं पता लेकिन मुझे यह पता है कि सोमेंद्र यादव ने टेंडर डाल दिया था। इससे यह एफआईआर दर्ज कराई गई है। शासन प्रशासन को कम से कम मामले की जांच करा लेना चाहिए। जो सही है वही कार्रवाई करनी चाहिए। अगर उनका टेंडर डालना पसंद नहीं था तो उसे निरस्त करा देते। एफआईआर कराने की क्या जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रेमपाल सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed