फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime, nirbhaya, rape

फंदे पर लटकें वहशी दरिंदे, तभी पीड़िताओं को मिलेगा सुकून

Sun, 02 Feb 2020 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 02:41 AM IST
विज्ञापन
crime, nirbhaya, rape
बदायूं। निर्भया कांड के तिकड़मी दरिंदों की फांसी बार-बार टलने से आधी आबादी में रोष है। महिलाओं से लेकर छात्राएं तक चाहती हैं कि उन्हें जल्द से जल्द फंदे पर लटकाया जाए। ताकि निर्भया की आत्मा को शांति मिल सके, लेकिन दरिंदे खुद को बचाने के लिए रोज नए नए पैंतरे आजमा रहे हैं। इससे न केवल निर्भया के परिवार वाले दुखी हैं, बल्कि आधी आबादी में इस बात को लेकर आक्रोश है।
विज्ञापन

शनिवार को गिंदो देवी महाविद्यालय की छात्राओं ने बातचीत के दौरान सिर्फ एक ही सवाल उठाया कि आखिर निर्भया के दरिंदों को फांसी कब होगी? जबकि पूरा देश जानता है कि निर्भया के साथ क्या हुआ था? उसके साथ कैसी दरिंदगी की गई थी। अगर उस घटना को सोच भी लें तो महिलाओं का दिल दहल जाता है। छात्राओं ने कहा कि ये सिर्फ निर्भया कांड ही नहीं पूरे देश की महिला वर्ग की सुरक्षा का सवाल है। देश में पता नहीं ऐसी कितनी निर्भया होंगी, जिन्हें न्याय नहीं मिला। ऐसे दरिंदों को तुरंत फांसी पर लटका देना चाहिए। तभी पीड़िता और उसके अपनों को सुकून मिलेगा। इससे आधी आबादी को भी खुशी पहुंचेंगी। उनके बचने के सारे रास्ते बंद कर देने चाहिए। जिससे कोई दूसरा निर्भया कांड न हो और ऐसे अपराधियों को एक सबक मिले। इससे न क्राइम कंट्रोल होगा। जिस तरह ऐसे कांड सुनकर आधी आबादी में डर पैदा होता है। उसी तरह ऐसे कदम उठाने से पहले अपराधी डरें, तभी नारी वर्ग सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed