{"_id":"5d1b5d0f8ebc3e3cc35fd896","slug":"crime-in-bilsi-badaun-news-bly3670553177","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढौ़ली में तालाब पर कब्जा करने की शिकायत डीएम से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढौ़ली में तालाब पर कब्जा करने की शिकायत डीएम से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के गांव गढ़ौली में इन दिनों कई लोग सरकारी तालाब पर अवैध कब्जा कर मकान का निर्माण कर रहे हैं, जिसको लेकर गांव के कुछ लोगों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है।
गांव निवासी योगेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि ग्राम प्रधान के घर के निकट एक सरकारी तालाब है, जिस पर कुछ लोग अवैध कब्जा कर उस पर मकान आदि का निर्माण कर रहे हैं, जबकि प्रदेश सरकार द्वारा जल संचय करने के लिए योजना चलाई जा रही है, ताकि गांव का पानी तालाबों में संचय हो सके। लोगों का कहना है कि धीरे-धीरे तालाब पट जाने से गांव में जल संचय करने का संकट पैदा हो सकता है। उन्होंने जिलाधिकारी से इसकी जांच कर तालाब से अवैध कब्जा हटवाए जाने एवं दोषी लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।