{"_id":"632a12c1e3a1fb15c6694351","slug":"crime-badaun-news-bly4982321177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने फोरेंसिक लैब भेजे हत्यारोपी के कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने फोरेंसिक लैब भेजे हत्यारोपी के कपड़े
सार
मानसिक मंदित किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। इसके अलावा डीएनए जांच के लिए सैंपल भी भेजा गया है।-मामला दबाने की भी की थी कोशिशहत्यारोपी जितेंद्र घटना को अंजाम देने के बाद बाजार में तौलिया बांधकर घूमा था। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि किशोरी की सांस की नली में मिट्टी भरी थी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं। मानसिक मंदित किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्यारोपी जितेंद्र यादव के कपड़े जांच को फोरेंसिक लैब भेजे हैं। इसके अलावा डीएनए जांच को सैंपल भी भेजा गया है।
फैजगंज बेहटा इलाके में दो दिन पहले एक 16 वर्षीय मानसिक मंदित किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस आरोपी जितेंद्र यादव को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। अब कपड़े जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं। इसके अलावा डीएनए जांच के लिए सैंपल भी भेजा गया है।
-
मामला दबाने की भी की थी कोशिश
हत्यारोपी जितेंद्र घटना को अंजाम देने के बाद बाजार में तौलिया बांधकर घूमा था। वह पल-पल की गतिविधि पर नजर रख रहा था। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि किशोरी की सांस की नली में मिट्टी भरी थी। आरोपी ने भी कबूल किया था कि जब दुष्कर्म के बाद किशोरी ने उसे पहचाने की बात की तो उसने उसे मार दिया और मुंह में मिट्टी भर दी। उसने किशोरी को मिट्टी की ढांग में दबाने का प्रयास किया था ताकि कुछ दिनों तक मामले की किसी को खबर न लगे, लेकिन वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाया।