फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

तीन साल से विवेचना लटकाने पर दरोगा पर एफआईआर

Sat, 10 Sep 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। सहसवान कोतवाली में तीन साल से चोरी की विवेचना लटकाये रहने पर दरोगा अमित चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह मामला 2018 का है। उससे पहले विवेचक ने एफआर लगा दी थी। अमित चौधरी को पुन: विवेचना सौंपी गई थी। तब से उसने न तो चार्जशीट लगाई गई और न ही उसमें फाइनल रिपोर्ट लगाई गई है। इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि दरोगा अमित चौधरी फिलहाल नोएडा में तैनात है।
विज्ञापन

सहसवान कस्बे के मोहल्ला बजरिया निवासी अंशुल चांडक ने सोलह अक्तूबर 2018 को दुकान की छत काटकर चोरी के संबंध में एफआईआर दर्ज कराई थी। उस वक्त मामले की विवेचना एसआई विजयपाल सिंह को सौंपी गई थी। उन्होंने विवेचना करते हुए उसमें एफआर लगा दी। जब यह एफआर सीओ कार्यालय भेजी गई तो सीओ ने आपत्ति लगाकर उसमें दोबारा विवेचना के आदेश कर दिए थे। उसके बाद यह विवेचना एसआई अमित चौधरी को सौंपी गई। इस बीच कई बार समीक्षा बैठक में इस मामले के लंबित होने पर सवाल उठाए गए थे। इस पर दरोगा को पत्र भी लिखे गए लेकिन दरोगा ने उनका जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

धीरे-धीरे करके इस मामले को तीन साल गुजर गए लेकिन इसमें न तो दरोगा ने चार्जशीट लगाई और न ही पुलिस अधिकारियों के सवालों का जबाव दिया। इस पर सीओ सहसवान चंद्रपाल सिंह ने दरोगा अमित चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। इसकी विवेचना इंस्पेक्टर सहसवान को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed