फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

फाइनेंस कर्मी की आत्महत्या के मामले में युवती व उसके साथियों पर एफआईआर

Sat, 10 Sep 2022 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। शहर कोतवाली पुलिस ने फाइनेंस कर्मी अजय की आत्महत्या के मामले में एक युवती और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कर्मचारी के पिता का आरोप है कि युवती लगातार उसके बेटे के संपर्क में थी। वह उसे आत्महत्या करने को विवश कर रही थी। इससे अजय ने फंदे पर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन

विगत 28 अगस्त की रात एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी अजय कुमार ने सम्राट अशोक नगर मोहल्ले में किराये के मकान में फंदे से लटककर जान दे दी थी। अजय मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव रामूवाला शेखू निवासी था। 29 अगस्त को कोतवाली पुलिस ने उसके पिता गजराम सिंह को सूचना दी थी कि अजय ने अपने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी है। जब तक उसके परिवार वाले बदायूं पहुंचे थे, तब तक कोतवाली पुलिस कर्मचारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

पिता के मुताबिक उसी दौरान अजय के मोबाइल पर एक कॉल आ रही थी। कॉल करने वाली लड़की अपना नाम राधिका बता रही थी। वह लगातार अजय से बात करने को कह रही थी। वह खुद को अजय की पत्नी बता रही थी जबकि अजय शादीशुदा नहीं था। पिता का आरोप है कि राधिका और उसके साथी अजय का उत्पीड़न कर रहे थे। वह लगातार उसे आत्महत्या करने के लिए विवश कर रहे थे। उनसे परेशान होकर अजय ने जान दे दी। कोतवाली पुलिस ने गजराम सिंह की तहरीर पर राधिका और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed