{"_id":"631b2e48f62fc84d6134f940","slug":"crime-badaun-news-bly497010114","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन में दवा लेने गया बुजुर्ग जहरखुरानी का शिकार, दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन में दवा लेने गया बुजुर्ग जहरखुरानी का शिकार, दम तोड़ा
विज्ञापन
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव बर्खिन निवासी 60 वर्षीय छोटेलाल मथुरा में जहरखुरानी का शिकार हो गए। उन्हें मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उसकी हालत इतनी खराब हो गई कि जान नहीं बच पाई। परिवार वालों ने उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
ग्राम बर्खिन निवासी छोटेलाल (60) सात सितंबर को अपने घर से वृंदावन के लिए सांस संबंधी दवा लेने को लिए निकले थे। अगले दिन सुबह छोटेलाल मथुरा जीआरपी को बेहोशी हालत में मिले। इस पर जीआरपी ने परिवार वालों को कॉल करके बताया कि बुजुर्ग जहरखुरानी का शिकार हो गए हैं। वह मथुरा रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में पड़े थे। इस पर जीआरपी ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था। बाद में परिवार वाले मथुरा पहुंच गए। अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत देखकर उन्हें रेफर कर दिया। परिवार वाले उन्हें मथुरा से लखनऊ ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। इस पर परिवार वाले उसका शव घर ले आए। जहां शुक्रवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। छोटेलाल के चार बेटे और एक बेटी है।