{"_id":"6311042be7629e65580453d7","slug":"crime-badaun-news-bly496264367","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू स्वराज कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने लगाया जाम, पुलिस से भिड़े व पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू स्वराज कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने लगाया जाम, पुलिस से भिड़े व पथराव
विज्ञापन
कादरचौक थाने में एसओ से बात करते भाकियू स्वराज गुट के कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कासगंज के ढोलना में प्रदेश प्रभारी आशीष पांडेय की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार रात हूटर बजाते हुए कादरचौक थाने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन स्वराज गुट के तमाम कार्यकर्ताओं ने जाम लगा दिया। हंगामा और नारेबाजी की। जाम खुलवाने की कोशिश की गई तो पुलिस वालों से भिड़ गए और थाने पर पथराव कर दिया। पुलिस ने भी बल प्रयोग करते हुए उन्हें दौड़ा दिया। भाकियू की ओर से एक दरोगा व दो सिपाही नामजद करते हुए करीब 20 पुलिस कर्मियों तो वहीं पुलिस ने आठ कार्यकर्ताओं को नामजद करते हुए 125 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है।
मामला बुधवार रात का है। उस वक्त थाने के सामने चौराहे पर होमगार्ड रंधीर सिंह और पीआरडी भीकम सिंह ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान भाकियू स्वराज गुट के तमाम कार्यकर्ता बाइक और अन्य वाहनों में हूटर बजाते हुए पहुंचे। उन्होंने चौराहे पर वाहनों को आड़ा तिरछा खड़ाकर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मरीज लेकर जा रही एक एंबुलेंस भी फंस गई। सभी कार्यकर्ता जाम लगाकर नारेेबाजी करने लगे। सूचना पर एसआई विक्रम सिंह वहां पहुंचे और जाम लगाने का कारण पूछा। तब उन लोगों ने बताया कि कासगंज जिले के ढोलना थाने में प्रदेश प्रभारी आशीष पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। इसके विरोध में कार्यकर्ता चक्का जाम करेंगे और अपनी गिरफ्तारी देंगे। ऐसे में वहां मौजूद पुलिस वालों ने जाम खुलवाने की कोशिश की तो उनकी कार्यकर्ताओं से नोकझोंक हो गई। इस पर कार्यकर्ता पुलिस से ही भिड़ गए, पथराव भी किया। ऐसे में बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ा गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अपने और साथियों को बुला लिया, जिन्होंने फिर हंगामा किया।
बाद में यूनियन के प्रदेश सचिव अवनीश यादव ने एसआई विक्रम सिंह, सिपाही बिजेंद्र अवस्थी और गोपाल त्यागी समेत 20 अज्ञात पुलिस कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी। जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई। इसके जवाब में बृहस्पतिवार को सुबह पुलिस की ओर आठ कार्यकर्ताओं को नामजद व 125 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। जानकारी के बाद एसपी सिटी ने मौके पर जाकर पूछताछ की।
विज्ञापन
-
भाकियू स्वराज गुट के इन कार्यकर्ताओं पर हुई रिपोर्ट
बदायूं। कादरचौक पुलिस ने भाकियू स्वराज गुट के कार्यकर्ता कादरचौक निवासी अवनीश कुमार, अरविंद कुमार, उसहैत के नौगवां नसीरनगर निवासी वीरेश, रूपापुर उसहैत निवासी ओमप्रकाश, नौगवां नसीरनगर उसहैत निवासी विजयवीर, सुरजीत, रामप्रकाश और रंजीत समेत 125 कार्यकर्ताओं पर जाम लगाने, धारा 144 का उल्लंघन, बिना अनुमति के प्रदर्शन, गालीगलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी, सरकारी कार्य में बाधा डालने, बलवा समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस की ओर से दर्ज मामले में कुछ पुलिस कर्मियों को चोट लगना भी दिखाई गई है। संवाद
-
दरोगा और तीन सिपाही लाइन हाजिर
कादरचौक। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने कादरचौक थाने में भाकियू स्वराज गुट के मामले में लापरवाही मानते हुए एसआई विक्रम सिंह, सिपाही विकास अवस्थी, विजेंद्र शर्मा और गोपाल त्यागी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
-
भाकियू स्वराज गुट के कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने जाम लगा दिया था। काफी संख्या में वाहनों के साथ एक एंबुलेंस भी फंस गई थी। उसमें मरीज था। उसकी जान बचाने की चिंता थी। इससे जाम खुलवाने की कोशिश की गई जिस पर कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मारपीट, थाने पर पथराव किया। सरकारी कार्य में बाधा पैदा की। दोनों ओर से मामला दर्ज कर लिया गया हैै।
- अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी सिटी
पुलिस वाले थे कम, अचानक लगे जाम से हाथ पांव फूले
कादरचौक (बदायूं)। भाकियू स्वराज गुट के कार्यकर्ता बुधवार रात उस वक्त थाने पहुंचे, जब काफी संख्या में पुलिस कर्मी, दरोगा और एसओ गश्त पर निकल चुके थे तो दिन में ड्यूटी करने के कारण काफी पुलिस वाले आराम कर रहे थे। ऐसे में अचानक लगे जाम से जो पुलिस कर्मी थे उनके हाथ-पांव फूल गए।
इस दौरान के कई वीडियो वायरल हुए हैं। उनमें एक कार्यकर्ता पुलिस के सवाल पर यह कहता दिख रहा है कि हम किसान हैं, जब चाहे प्रदर्शन कर सकते हैं और जाम लगा सकते हैं। वह दरोगा विक्रम सिंह के पूछने पर यह भी बताता है कि उसके नाम दस बीघा जमीन है।
एक अन्य वीडियो में कुछ पुलिस कर्मी कार्यकर्ताओं को समझाते दिख रहे हैं तो एक में एक कार्यकर्ता को पकड़कर थाने ले जाने पर अन्य कार्यकर्ता लाठी दिखाते दिखाई दे रहे हैं। एक वीडियो में पुलिस कार्यकर्ताओं को दौड़ाती हुई भी दिखाई दे रही है। बाद में अन्य कार्यकर्ताओं के आने और हंगामा करने के दृश्य भी हैं।
खैर कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है साथ ही दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
-
कार्यकर्ताओं की बाइक तक में लगे हैं हूटर
पुलिस का कहना है किसंगठन में कादरचौक के ही तमाम लोग जुड़े हैं। उनकी बाइक तक में हूटर लगे हैं। जब भी बाजार से गुजरते हैं तो हूटर बजाना नहीं भूलते।
-
उसहैत और हजरतपुर थाने में कर चुके हैं प्रदर्शन
इस गुट के कार्यकर्ता उसहैत व हजरतपुर थाने में प्रदर्शन कर चुके हैं। वहां भी हूटर बजाकर ही पहुंचे थे।
-
तत्कालीन म्याऊं चौकी इंचार्ज को दी थी धमकी
कुछ माह पहले इसी गुट के कार्यकर्ताओं ने एक हूटर लगी बाइक का चालान करने पर म्याऊं पुलिस चौकी के तत्कालीन इंचार्ज धनंजय पांडेय को मोबाइल पर धमकी दी थी। चेतावनी दी थी कि वे हूटर बजाकर थाने में घुसेंगे, जो करना चाहो कर लो।
--

कासगंज के ढोलना थाने में संगठन के प्रदेश प्रभारी को गिरफ्तार किया गया था। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय के आह्वान पर हम शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने हमारे साथ ही मारपीट की। कई लोगों को चोट आई हैं। हमारे कई वाहन तोड़ दिए गए। चार-पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। बाद में और कार्यकर्ता पहुंचे। तब उन्हें छोड़ा गया है।
- कौशल कुमार, प्रदेश महासचिव, भाकियू स्वराज गुट

कादरचौक थाने में भीड़ लगाए खड़े भाकियू स्वराज गुट के कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : BADAUN