{"_id":"63022aeb72020b61366d2ff2","slug":"crime-badaun-news-bly4949904171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी के सिपाही ने ई-रिक्शा वालों का खदेड़ा, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरपी के सिपाही ने ई-रिक्शा वालों का खदेड़ा, एक घायल
बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
घायल पोलर लोकेंद्र कुमार।
- फोटो : BADAUN
Link Copied
उझानी (बदायूं)। रेलवे स्टेशन गेट पर बेतरतीब खड़े ई-रिक्शा देख जीआरपी के सिपाही का गुस्सा फूट पड़ा। उसने डंडा लेकर चालकों को खदेड़ दिया। इस दौरान एक चालक लोकेंद्र डंडा लगने से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
मामला रविवार सुबह करीब 10 बजे का है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासी लोकेंद्र कुमार पुत्र धनवीर ई-रिक्शा चालक है। वह सवारियां उतारने के लिए रेलवे स्टेशन गेट पर पहुंचा। आसपास कई और रिक्शा भी खड़े थे। इसी दौरान जीआरपी चौकी के एक सिपाही ने गेट के पास से ई-रिक्शा चालकों को हटाने के लिए डंडा फटकारना शुरू कर दिया। इस दौरान डंडा लोकेंद्र की आंख के पास लग गया। इधर, सिपाही को गुस्से में देख कई चालक ई-रिक्शा दूसरी तरफ दौड़ा ले गए। घायल लोकेंद्र के परिचित भी मौके पर आ गए। वे उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। उसकी मरहम-पट्टी कराई। घायल लोकेंद्र ने बताया कि उसका ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़ा था। लोकेंद्र ने आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर सौंप दी है। इसे लेकर जीआरपी चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह ने बताया कि स्टेशन गेट के पास ई-रिक्शा बेतरतीब खड़े कर दिए जाने से यात्रियों को आने-जाने में दिक्कत होती है। सिपाही ने ई-रिक्शा हटवाए थे लेकिन आपाधापी में एक चालक घायल हो गया। सिपाही ने उसका इलाज भी कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।