फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

कक्षा नौ में सहपाठी ने किया था शरीरिक शोषण, बालिग होने पर युवती ने कराई रिपोर्ट

Mon, 15 Aug 2022 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
crime
अलापुर (बदायूं)। अलापुर थाना क्षेत्र में पिछले छह साल से शरीरिक शोषण की पीढ़ा झेल रही एक युवती ने दूसरे समुदाय के युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दुष्कर्म के दौरान युवती कक्षा नौ में पढ़ती थी और उसकी उम्र 15 साल थी। छात्रा ने बालिग होने के बाद मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति की 20 वर्षीय युवती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसके मुताबिक साल 2015 में वह इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। उस वक्त उसकी उम्र 15 साल थी। उसके साथ सलमान अंसारी पढ़ता था। उससे उसकी दोस्ती हो गई थी। वे साथ बैठकर पढ़ते थे और स्कूल में खाना खाते थे। उसी दौरान सलमान उसे बहला फुसलाकर एक मकान में ले गया। जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसके आपत्तिजनक फोटो खींचे और वीडियो बनाई। दो-चार दिन बाद सलमान ने उसे फोटो और वीडियो दिखाए। उसे धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वह वीडियो और फोटो वायरल कर देगा। इससे वह डर गई। उसने परिवार वालों को भी कुछ नहीं बताया। इसके बाद उसका कई बार शारीरिक शोषण किया गया।साल 2020 में उसने इंटर किया। इसके बाद यहां से अन्य शहर में चली गई। आरोपी ने वहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। उसे कॉल करके धमकाता रहा। वह जैसा कहता था, वह वैसा ही करती थी। आरोपी उसे वीडियो कॉलिंग करता था और आपत्तिजनक हरकत कराता था। उस पर शादी का दबाव डालता था। वह उसके डर से शादी को भी तैयार हो गई लेकिन जब उसने धर्मपरिवर्तन कराने की बात कही तो उसने इन्कार कर दिया। छात्रा ने बताया कि उसके बाद फिर वह वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। उसे जातिसूचक गालियां दी। कुछ दिन पहले आरोपी ने उसके वीडियो और फोटो वायरल कर दिए। जब इसके बारे में उसे जानकारी हुई तो वह शनिवार को अलापुर थाने पहुंची। उसने इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह को आपबीती सुनाई। पुलिस ने उसकी तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। दबिश देकर उसे गिरफ्तार भी कर लिया और जेल भेज दिया।
विज्ञापन

----------------
युवक की प्रताड़ना से तंग होकर छोड़ा कस्बा
बीस वर्षीय युवती ने कक्षा नौ से लेकर इंटर तक आरोपी का उत्पीड़न सहा। जब बर्दाश्त नहीं हुआ तो वह उससे बचने के लिए यहां मुंबई चली गई लेकिन आरोपी लगातार उसको परेशान करता रहा। उसे धमकी देता था। मुंबई में उसने प्राइवेट नौकरी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
अलापुर क्षेत्र की एक युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। उसका कहना है कि उसके साथ पढ़ाई के दौरान दुष्कर्म हुआ था। तब से आरोपी उसे परेशान कर रहा था। उसे धमकी दे रहा था। इसमें आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना कराई जा रही है।
- कर्मवीर सिंह, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed