{"_id":"62f8eacc3ec9826a051d8743","slug":"crime-badaun-news-bly49441030","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे में करंट आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखे में करंट आने से किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर मई में रविवार सुबह 47 वर्षीय किसान कृष्णपाल की करंट लगने से मौत हो गई। कृष्णपाल सुबह पंखे के तार लगा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
ग्राम मोहम्मदपुर मई निवासी कृष्णपाल खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। परिवारवालों के मुताबिक कृष्णपाल रविवार सुबह सोकर उठा था। उस वक्त पंखा नहीं चल रहा था। वह मंजन करके आया और उसने पंखा लगाने के लिए बोर्ड में तार लगाया। एक तार लग गया था जबकि दूसरा तार लगाने के दौरान अचानक कृष्णपाल को करंट लग गया। इससे वह बेहोश होकर वहीं गिर गया। परिवारवाले दौड़कर आए। उन्होंने डंडा मारकर तार छुड़ाया। परिवारवाले किसान को डॉक्टर के पास ले जा रहे थे कि उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया। किसान के पांच बच्चे हैं। उसके नाम ज्यादा जमीन नहीं है। वह परिवार पालने के लिए मजदूरी भी कर लेता था।