{"_id":"62f7f9ba7df4fb6fc84d1a02","slug":"crime-badaun-news-bly4943988107","type":"story","status":"publish","title_hn":"उसावां से अपहृत पांच माह का बच्चा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उसावां से अपहृत पांच माह का बच्चा बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसावां (बदायूं)। उसावां से अपहृत पांच माह का बच्चा पुलिस ने बरामद कर लिया है। विगत 10 अगस्त को उसका अपहरण कर लिया गया था। यह जानकारी एसओ महेंद्र सिंह ने दी।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की श्रीनिवास कॉलोनी निवासी सोनी पत्नी अवनीश अपनी सास मुन्नी देवी, बेटी गौरी और पांच माह के बेटे अभिषेक के साथ झीलबाबा के मंदिर आई थी। सोनी का कहना था कि वह मंदिर से प्रसाद चढ़ाकर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक पर आए पांच लोग उसके बेटे का अपहरण करके ले गए। इस संबंध में सोनी ने सखानू निवासी महावीर, सोवरनपुर निवासी राजवीर और चंद्रपाल समेत दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद अधिकारियों ने इसको संज्ञान लिया। इसके तहत थाने की दो टीमें गठित की गईं। दोनों टीमों को बच्चे की तलाश में लगा दिया गया। पुलिस ने कई जगह उसको तलाश भी किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला है। एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चा बरामद कर लिया गया। इसके अलावा उन्होंने कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया।