{"_id":"62f7f84851c35777c33e76b7","slug":"crime-badaun-news-bly4943985142","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजगंज बेहटा इलाके में दो पक्षों में विवाद, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैजगंज बेहटा इलाके में दो पक्षों में विवाद, फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओरछी (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव परमानंदपुर में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। उन्होंने एक-दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें थाने ले गई लेकिन शाम तक किसी ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर नहीं दी। इससे पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
संभल जिले के एक किशोर की ननिहाल परमानंदपुर गांव में है। ग्रामीणों के मुताबिक किशोर रक्षाबंधन के दिन अपनी मां और मौसी के साथ ननिहाल आया था। तभी गांव के एक युवक ने किसी बात पर उसकी बेल्ट से जमकर पिटाई कर दी थी। इसमें परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। किशोर अपनी मां के साथ घर लौट गया। बताते हैं कि मारपीट के दौरान किशोर का मामा घर पर मौजूद नहीं था। वह उसके बाद घर आया। शनिवार सुबह उसने कुछ लोगों को एकत्र करके दूसरे पक्ष से विवाद कर दिया। इससे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। उन्होंने एक-दूसरे से मारपीट की और एक-दूसरे के ऊपर पर फायर किए। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना पर यूपी 112 पुलिस पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। दोपहर बाद उन्हें छोड़ दिया गया। एसओ चरन सिंह राणा ने बताया कि उनका आपसी विवाद था। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।