{"_id":"62f7f7b7d46fe25e16785706","slug":"crime-badaun-news-bly494398362","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे पेंपल गांव के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे पेंपल गांव के ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। वजीरगंज के पेंपल गांव के ग्रामीण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने लखनऊ पहुंच गए हैं। हालांकि उनकी अभी मुलाकात नहीं हुई है। उन्होंने रविवार को मुख्यमंत्री से मिलकर पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने को कहा है। उन्होंने बताया कि अगर ग्रामीण पथराव करके दोषी बन गए तो पुलिस ने भी युवक को तलाश नहीं किया। ऐसे में पुलिस भी तो दोषी है। इसमें एसओ के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
शनिवार सुबह संभल जिले के भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विशाल चौहान पेंपल गांव पहुंचे। वह युवक के परिवार वालों से मिले। उनके पहुंचने के कुछ देर बाद पूर्व विधायक कुशाग्र सागर भी पेंपल गांव पहुंच गए। उन्होंने मृतक के परिवार वालों और ग्रामीणों को पूरी मदद का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि इस संबंध में कुछ लोग मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ गए हैं। जहां एक ओर पुलिस ग्रामीणों को अब परेशान कर रही है, तो वहीं दोषी पुलिस के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। विशाल चौहान ने कहा कि वह इस संबंध में ऊपर बात करेंगे।
इधर, दोपहर बाद सीओ बिसौली पेंपल गांव पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार सीओ ने कहा कि जो लोग गांव छोड़कर चले गए हैं, वे लौट आएं। केवल उन्हीं लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जो लोग वीडियो फुटेज में पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं। अन्य लोगों को परेशान नहीं किया जाएगा। फिलहाल उनके आश्वासन से ग्रामीण संतुष्ट नहीं हैं।