फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

चौबीस जुलाई की रात ही कर दी गई थी सुखवीर की हत्या, चार गिरफ्तार

Mon, 08 Aug 2022 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
crime
वजीरगंज थाने में पकड़े गए हत्यारोपी। संवाद - फोटो : BADAUN
बगरैन/वजीरगंज (बदायूं)। पेंपल गांव के सुखवीर की 24 जुलाई की रात में ही हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या कैसे की गई। इस पर थाना पुलिस कुछ बोलने को तैयार नहीं है लेकिन इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दो नामजद भाग गए हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। पकड़े गए चारों आरोपी को जेल भेज दिया गया है। साथ ही मामला साजिश के तहत हत्या में दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह ग्राम पेंपल निवासी 20 वर्षीय सुखवीर का क्षत विक्षत शव बाग में पड़ा मिला था। इस पर परिवार वालों और ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया था। इसमें एसओ प्रकाश सिंह और सिपाही पुष्पेंद्र घायल हुआ था। उनका कहना था कि सुखवीर 24 जुलाई को खेत पर गया था। तब से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था जबकि पुलिस लगातार उसकी दिल्ली में लोकेशन मिलने का आश्वासन दे रही थी।
विज्ञापन

पुलिस परिवार वालों और अधिकारियों को भी गुमराह किया जा रहा था। शनिवार को क्षत विक्षत शव मिलने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इसमें एसओ और सिपाही जख्मी हो गए थे। बाद में पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जैैसे-तैसे ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया था। तब युवक का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया था। रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। शाम को परिवार वालों ने उसका गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, थाना पुलिस ने युवक के अपहरण का मामला साजिश के तहत हत्या करने के आरोप में दर्ज कर लिया है। युवक के भाई सुनील ने रामपाल, कोमिल पुत्रगण लटूरी, कल्लू उर्फ कल्यान और सुधा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। थाना पुलिस ने दो भाइयों रामपाल और कोमिल को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पेंपल गांव के सौरभ पुत्र नरेश और अखिलेश पुत्र किशन पाल के नाम भी प्रकाश में आए हैं। उन्हें भी गिरफ्तार किया गया। दोपहर बाद पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने हत्या करना कबूल किया है। उन्होंने स्वीकार किया है कि है कि युवक की 24 जुलाई की रात ही हत्या कर दी गई लेकिन उन्होंने हत्या कैसे की। इस पर पुलिस कुछ बताने को तैयार नहीं है।
-
बाग में महिला से मिलने गया था सुखवीर
सूत्रों के मुताबिक 24 जुलाई को सुखवीर महिला से मिलने बाग में गया था। उस दौरान अखिलेश साथ में था लेकिन महिला के पति के आ जाने के बाद अखिलेश भाग आया जबकि आरोपियों ने सुखवीर को पकड़ लिया था। इसी बात पर परिवार वालों ने महिला के पति और उसके परिवार वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। परंतु पुलिस मामले को हलके में ले गई और युवक की हत्या कर दी गई।
-
डीएनए जांच को भेजी युवक की हड्डी
थाना पुलिस ने भले ही युवक के क्षत विक्षत शव का पोस्टमार्टम करा दिया है लेकिन उससे खुलासा नहीं हुआ है कि युवक की हत्या कैसे हुई। पोस्टमार्टम के दौरान युवक की हड्डी प्रिजर्व की गई। पुलिस ने उसे डीएनए जांच को भेजा है।

-
पेंपल गांव के युवक की हत्या में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें दो आरोपी पकड़े नहीं गए हैं। उनकी तलाश को टीम लगा दी गई। आरोपियों ने बताया है कि उन्होंने गला दबाकर हत्या की थी। इसकी विवेचना शुरू कर दी गई है। इसमें जो सच्चाई निकलकर सामने आएगी। उसके अनुसार चार्जशीट लगाई जाएगी।
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed