फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर 4.28 लाख ठगे

Fri, 05 Aug 2022 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। जिले में अब तक नौकरी लगवाने के नाम पर तमाम लोगों के साथ ठगी हो चुकी है। अब एक ऐसा मामला सामने आया है जहां दंपती ने आईजी के साथ ली गई सेल्फी दिखाकर पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर महिला से चार लाख 28 हजार रुपये ठग लिए। जब नौकरी नहीं लगी और न रुपये वापस मिले तो महिला ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।
विज्ञापन

अमरोहा की वासुदेव नगर निवासी वंशिता यादव पत्नी दीपक यादव का मायका शहर के जवाहरपुरी मोहल्ले में है। वंशिता के मुताबिक वह कुछ समय पहले अपने मायके आई थी। तब उसकी मुलाकात उत्तराखंड में हल्द्वानी के बैलाजली लाज निवासी शशि कश्यप पत्नी राजू कश्यप से हुई थी। शशि की ससुराल अलापुर के पट्टी चंदी फाजिल में है लेकिन वह इस समय शहर के मोहल्ला ब्राहमपुर में रह रही है। मुलाकात के दौरान शशि और उसके पति ने आईजी के साथ ली गई सेल्फी दिखाई थी। उन्होंने कहा था कि उनके पुलिस अधिकारियों से बहुत अच्छे संबंध हैं। वह पुलिस में उसकी नौकरी लगवा देंगे।
विज्ञापन

वंशिता उनके झांसे में आ गई और उसने दंपती को दो लाख रुपये नकद व दो लाख 28 हजार रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। करीब छह माह तक दंपती उसे टालते रहे लेकिन उन्होंने नौकरी नहीं लगवाई। तब उसने अपने रुपये वापस मांगना शुरू कर दिए। आरोप है कि इस पर दंपती ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए उसके पति और भाई को छेड़छाड़ के झूठे मामले में फंसवाने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसके कमरे पर रुपये मांगने गए तो राजू कश्यप ने तमंचा निकालकर उसे जान से मारने की धमकी दी। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने वंशिता की तहरीर पर आरोपी दंपती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इसकी विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed