{"_id":"62e2d10a154c2d3a626e3f08","slug":"crime-badaun-news-bly492802183","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की हत्याकर जंगल में फेंका शव, कंकाल मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की हत्याकर जंगल में फेंका शव, कंकाल मिला
विज्ञापन
सहसवान के चमरपुरा-बाजपुर के बीच कंकाल मिलने के दौरान जानकारी लेती पुलिस। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में 20 वर्षीय विवाहिता संजुम की हत्याकर उसका शव चमरपुरा और बाजपुर के बीच खेत में फेंक दिया गया। बृहस्पतिवार शाम पुलिस ने उसका कंकाल बरामद किया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजपुर निवासी आस मोहम्मद के मुताबिक उन्होंने करीब पंद्रह माह पहले अपनी बेटी संजुम का निकाह नजदीकी गांव शाहपुर ताहरखेड़ा निवासी शायर अली के साथ किया था। आरोप है कि शायर अली संजुम के साथ मारपीट करता था। इससे संजुम कई बार ससुराल छोड़कर मायके आ गई लेकिन हर बार रिश्तेदारों ने समझौता कराकर उसे ससुराल भेज दिया। करीब दस दिन पहले शायर उसे मायके से बुलाकर अपने घर ले गया था। उसने कहा था कि वह दिल्ली जाकर रहेगा। तब से शायर अली मायके वालों की संजुम से बात नहीं करा रहा था। चार पांच दिन पहले उसने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। इससे परिवार वालों ने संजुम की खोजबीन शुरू कर दी। उसके घर गए तो शायर की मां ने गालीगलौज की। इससे वह लौट आए। बृहस्पतिवार शाम चमरपुरा और बाजपुर के बीच कुछ लोग गुजर रहे थे। तभी उन्होंने गन्ने के खेत में एक कंकाल पड़ा देखा। इसकी सूचना पर सीओ चंद्रपाल सिंह, इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला पहुंच गए। विवाहिता के मायके वाले भी आ गए। उन्होंने कंकाल के नजदीक पड़े मिले कपड़े दुपट्टे और चप्पल से संजुम की पहचान की है। पुलिस ने कंकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आस मोहम्मद ने संजुम के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।