{"_id":"62e2885b13fa7e658e77d706","slug":"crime-badaun-news-bly492724751","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर बालिका को दबोचने वाला युवक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर बालिका को दबोचने वाला युवक दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति के घर में चाकू दिखाकर बालिका से छेड़छाड़ का आरोपी बृहस्पतिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसने खुद को कासगंज जिले का मूल निवासी अरविंद बताया। वह यहां एक दफ्तर में बाबू है।
कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव भगवंत नगला का रहने वाला अरविंद पिता की मृत्यु के बाद मृतक आश्रित के रूप में पीडब्ल्यूडी में बतौर लिपिक तैनात है। अरविंद को बृहस्पतिवार सुबह बाईपास से दबोच लिया गया। तीन दिन पहले उझानी की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति के घर में वह चाकू लेकर घुस गया था। उसने मकान मालिक की नाबालिग बेटी को पकड़ लिया था। घटना के बाद घर से भागते समय वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। पुलिस ने बालिका के पिता की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की तो उसका मोबाइल नंबर ट्रेस हो गया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान अरविंद ने पुलिस को बताया कि उसके पास बालिका के एक परिजन का मोबाइल फोन नंबर था। उसी पर अचानक बात हो गई और वह चला आया।
पुलिस ने अरविंद को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पॉक्सो की धारा भी शामिल की है। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि अरविंद के बारे में जानकारी मिली है कि उसने एक और लड़की को भी गुमराह करने की कोशिश की थी। अरविंद के परिजन से भी बात हुई है। वह फिलहाल बदायूं सिविल लाइंस की पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में रहता है। मेडिकल कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।