फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 23 Jul 2022 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
crime
मृतक ओमपाल। संवाद - फोटो : BADAUN
उघैती (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव सराह बरौलिया में शुक्रवार सुबह 36 वर्षीय ओमपाल का शव ट्यूबवेल पर फंदे से लटका मिला। वह रात खेत में सिंचाई करने गया था। परिवार वालों ने कुछ लोगों पर हत्याकर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। उसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

ग्राम सराह बरौलिया निवासी ओमपाल पुत्र पूरनलाल पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। परिवार वालों के मुताबिक ओमपाल ने गांव के ही मनीष के धान बंटाई पर लिए थे। वह रात नौ बजे धान की सिंचाई करने मनीष के ही ट्यूबवेल पर गया था। जब सुबह घर नहीं आया तो उसके भाई ज्ञान सिंह और कल्लू ट्यूबवेल पर पहुंचे। जहां ओमपाल का शव ट्यूबवेल की छत में निकली कड़ी पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। उसके दोनों पैर जमीन से टिके थे। यह देखकर उसके भाइयों ने हत्या का अनुमान लगाया। सूचना पर थाना पुलिस आ गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव फंदे से उतरवाया। परिवार वालों ने बताया कि तीन दिन पहले उसके परिवार की महिलाओं और पड़ोसी महिलाओं में मामूली विवाद हो गया था। परिजन ने महिलाओं के परिवार वालों पर हत्याकर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। दोपहर के समय थाना पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

ओमपाल की पत्नी राजवती ने तहरीर दी है। अभी उस पर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। ओमपाल के पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटी और दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed