{"_id":"62d1b48612860c066e51b5d5","slug":"crime-badaun-news-bly491481247","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ कार्यालय के बाबू का अवैध वसूली का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ कार्यालय के बाबू का अवैध वसूली का वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। एआरटीओ कार्यालय एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है। यहां के एक बाबू का अवैध वसूली करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि उसने एक लाइसेंस बनवाने के पांच हजार रुपये लिए थे। इसी दौरान किसी ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
एआरटीओ कार्यालय का यह वही बाबू है जो मृतक के नाम बाइक का ट्रांसफर करने वाले बाबू के साथ प्रकाश में आया था। उस दौरान इस बाबू के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई लेकिन बाइक ट्रांसफर करने के मामले में मनोज कुमार गौतम को निलंबित कर दिया गया। अब मनोज कुमार गौतम को भी बहाल कर दिया गया है। उसने भी आकर कार्यालय में अपना पटल संभाल लिया है। शुक्रवार को जिस बाबू का वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह उसके पास एक व्यक्ति लाइसेंस बनवाने आया था। इसके बाबू ने पांच हजार रुपये लिए थे। बाबू उन रुपयों को खुलेआम गिन रहा था। उसी समय किसी ने उसका वीडियो बना लिया। बाद में उसे वायरल कर दिया। एआरटीओ आरबी गुप्ता ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई कराने को कहा है।
-
कमरे पर ताला लगाकर भागा बाबू
एआरटीओ कार्यालय में तैनात एक बाबू एआरटीओ के पसंद का पटल नहीं देने पर नाराज होकर कमरे पर ताला लगाकर भाग गया। इधर, आरटीओ ने बताया कि वह अवकाश लेकर गया है।
विज्ञापन
-
वीडियो वायरल होने के संबंध में मुझे जानकारी नहीं है। अगर ऐसी बात है तो उसकी जांच कराई जाएगी। बाबू के खिलाफ कार्रवाई होगी।
- आरबी गुप्ता, एआरटीओ प्रशासन