फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

खीरी से बदायूं पहुंची किशोरी, माता-पिता पर बेचने का आरोप

Sat, 16 Jul 2022 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। लखीमपुर खीरी से बदायूं पहुंची किशोरी ने अपने माता-पिता पर बेचने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि माता-पिता ने दो दिन पहले उसे दूसरे समुदाय के युवक के हाथ बेचा था। वह धर्म परिवर्तन कराना चाहता था लेकिन वह भागकर रेलवे स्टेशन पहुंच गई। वहां हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने उसे रोते हुए देखा तो सिविल लाइंस थाने ले गए। पुलिस की सूचना पर उसके माता-पिता और लखीमपुर खीरी पुलिस बदायूं आ रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन के नजदीक होटल पर चाय पी रहे थे। इसी दौरान एक पंद्रह वर्षीय किशोरी रोती हुई दिखाई दी। उसके रोने का कारण पूछा तो किशोरी ने बताया कि वह लखीमपुर खीरी जिले में हैदराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसका पिता मजदूरी करता है। दो दिन पहले उसके माता-पिता ने बदायूं निवासी दूसरे समुदाय के युवक के हाथ उसे बेच दिया था। किशोरी से कहा था कि वह उसके साथ रहे। शाम को घर आ जाया करे। युवक उसे बदायूं ले आया। रात में उसे एक धार्मिक स्थल के नजदीक एक कमरे पर रखा। उस कमरे में कई युवक थे। वह सुबह उसे धर्म परिवर्तन कराने ले जा रहे थे कि किशोरी वहां से भाग आई। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता उसे लेकर अधिवक्ता अरविंद परमार के पास पहुंचे।
विज्ञापन

अरविंद परमार ने किशोरी के मुताबिक एक तहरीर लिखी और उसे लेकर थाना सिविल लाइंस पहुंचे। जहां इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने लखीमपुर खीरी पुलिस से जानकारी ली तो पता चला किशोरी के खिलाफ वहां चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज है। लखीमपुर खीरी पुलिस किशोरी के पिता को लेकर वहां से रवाना हो चुकी है। उसके बदायूं पहुंचने के बाद हकीकत स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
किशोरी को कुछ लोग थाने लाए हैं। वह अपने माता-पिता पर बेचने का आरोप लगा रही है। लखीमपुर खीरी पुलिस को सूचना दे दी गई है। उसके माता-पिता और वहां की पुलिस आ रही है। तभी कुछ सच्चाई सामने आएगी।
- विशाल प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed