फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

नौकरी का झांसा देकर पांच लाख ठगे, फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमाया

Thu, 07 Jul 2022 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं)। नगर निवासी अंबुज शर्मा, उसके भाई अमित और उसके रिश्तेदार कासगंज के सत्येदव से भारतीय पर्यावरण एवं स्वास्थ्य सेवा संस्थान लखनऊ में नौकरी दिलाने के बहाने पांच लाख रुपये ठग लिए गए। ठग कोई और नहीं, बल्कि उन्हीं का करीबी था, जिसने पोल खुलने के डर से उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। ठगी के छह साल बाद भी पीड़ितों को रकम नहीं लौटाई गई तो मामला पुलिस में पहुंच गया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

नझियाई मोहल्ले में कश्यप पुलिया के पास के निवासी सुनील दत्त शर्मा के बेरोजगार बेटे अंबुज और अमित को 2017 में उस वक्त ठगी का शिकार बनाया गया, जब दोनों नौकरी के लिए परेशान थे। बकौल अंबुज, उसके परिवार के करीबी कमल शर्मा उर्फ पप्पू कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरौलिया में रहता है। पप्पू ने दोनों को भारतीय पर्यावरण एवं स्वास्थ्य सेवा संगठन लखनऊ में फील्ड की नौकरी दिलाने की बात कही। दोनों से यह भी कहा गया कि अगर कोई और भी नौकरी करने का इच्छुक हो तो प्रति युवक दो लाख रुपये दिला दो।
विज्ञापन

इसके बाद अंबुज ने अमित और कासगंज में सहावर थाना क्षेत्र के गांव इतवारपुर जहांगीरपुर निवासी सत्यदेव के पांच लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि तीनों युवकों से फील्ड में काम भी कराया गया। तीन महीने बाद उनका पंजाब नेशनल बैंक में खाता भी खुलवा दिया गया। दो साल तक उनके खाते में वेतन नहीं आया तो शक होने पर वह संस्थान के लखनऊ कार्यालय पहुंचे। वहां उसके नाम का कोई कर्मचारी नहीं होने की बात सामने आई तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने पप्पू की दो-तीन बार घेराबंदी भी की लेकिन वह हत्थे नहीं आया। बाद में उसे एक अन्य व्यक्ति के माध्यम से रकम लौटा देने की कहकर 1.25 लाख रुपये का चेक दिया, जो बाउंस हो गया। इसके बाद अंबुज ने चाचा उपेंद्र शर्मा के साथ पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने पप्पू के खिलाफ धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद विवेचना शुरू कर दी गई है। आरोपी को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed