फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

मोबाइल हैक कर नंबर उड़ाए, भेजे आपत्तिजनक फोटो

Wed, 29 Jun 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। हर जगह साइबर अपराधी लोगों को ठगने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। उझानी कोतवाली क्षेत्र में भी एक ऐसा मामला सामने आया है जहां छात्र को मोबाइल एप से लोन लेना भारी पड़ गया। लोन लेते ही उसके मोबाइल के नंबर हैक कर लिए गए। फिर उन पर आपत्तिजनक फोटो भेजे गए। सिर्फ इतना ही नहीं छात्र पर लोन जमा करने का दबाव बनाया गया। उसे ब्लैकमेल किया गया।
विज्ञापन

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव गुराई निवासी अंकुर कुमार राठौर पुत्र सत्यप्रकाश सिंह छात्र है। उसके मुताबिक वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहता है। उसे पता चला कि एक एप लोन उपलब्ध करा रहा है। उसने उस एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लिया। उस पर अपना आधार कार्ड, पेन नंबर और पासबुक नंबर लगाकर लोन के लिए आवेदन किया। छात्र ने बताया कि उसे सात हजार रुपये का लोन मिला, तभी कंपनी के पास उसका मोबाइल नंबर चला गया। जैसे ही उसे लोन मिला उसके मोबाइल में पड़े सारे नंबर हैक कर लिए गए। उसके पेन कार्ड पर जो फोटो लगा था, उसे एडिट कर आपत्तिजनक फोटो बनाया गया। फिर हैक किए गए सभी मोबाइल नंबरों पर व्हाट्सएप के माध्यम से ये फोटो भेजे गए। यहां तक कि यह फोटो उसके भाई, बहन और परिवार के अन्य सदस्यों को भेजे गए। जब उसके परिवार वालों ने आपत्तिजनक फोटो आने के संबंध में उसे जानकारी दी तो वह हैरान रह गए। केवल फोटो ही नहीं आपत्तिजनक मेसेज भी भेजे गए।
विज्ञापन

अंकुर के अनुसार व्हाट्सएप पर उसे धमकी दी गई। सभी स्क्रीन शॉट लेकर उसने एसएसपी और डीएम से शिकायत की। जिस पर उझानी कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। हालांकि उसके बाद से धमकी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
लोन लेने के दूसरे दिन से जमा करने की धमकी
अंकुर ने बताया कि आमतौर पर लोन लेकर जमा करने का एक समय होता है लेकिन यहां लोन लेने के दूसरे दिन ही उस पर उसे जमा करने का दबाव बनाया गया। उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed