फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

दूसरे समुदाय की युवती से जबरन निकाह करने की कोशिश, युवक गिरफ्तार

Mon, 27 Jun 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime
मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव सराय पिपरिया में झारखंड प्रदेश की रहने वाली दूसरे समुदाय की युवती से जबरन निकाह करने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक अपना नाम बदलकर उसे झारखंड से लाया था। यहां उसका नाम और धर्म पता चला, तब युवती ने विरोध किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया है। युवती को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

आरोपी युवक मूलरूप से हजरतपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसका परिवार काफी समय से सराय पिपरिया गांव में रह रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक चार माह पहले युवक झारखंड प्रदेश के जिला पलामू में काम करने गया था। वहां युवक अपना नाम रवि बताकर मजदूरी कर रहा था। उसकी एक लड़की से मुलाकात हुई। वह लड़की को उसके घर से ले आया और हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी की। 24 जून को युवक लड़की को लेकर अपने घर पहुंचा। तब युवती को पता चला कि लड़का दूसरे समुदाय का है। जब उसने विरोध किया तो युवक ने उसे कमरे में बंद कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार रात युवक उससे जबरन निकाह कर रहा था। इसी दौरान लड़की उसके घर से निकलकर भागी और उसने ग्रामीणों को सारी घटना बताई। इस पर लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दे दी। जिससे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक और मौलवी को पकड़ लिया। पुलिस युवती को भी थाने ले आई। जहां से उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी लड़की का लड़के से जबरन निकाह कराया जा रहा है। इस पर लड़का और लड़की को थाने लाया गया है। लड़के के खिलाफ झारखंड में एफआईआर दर्ज है। वहां की पुलिस लड़की को लेने आ रही है।
विज्ञापन

-
प्रथम दृष्टतया यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। लड़की के परिवार वालों को बुलाया गया है। अभी नाम और धर्म बदलने की बात सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed