{"_id":"62b84d1320d61d3984573533","slug":"crime-badaun-news-bly489461472","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी छोड़ कर दूसरी को हमसफर बनाया.. पिता ने बेदखल किया तो दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी छोड़ कर दूसरी को हमसफर बनाया.. पिता ने बेदखल किया तो दे दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। तीन दिन पहले दिल्ली से मजदूरी कर घर लौटे संजीव कुमार का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। घरवालों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव उतार लिया। बाद में पहुंची पुलिस ने घरवालों से जानकारी की तो मामला तनाव में आत्महत्या कर लेने का सामने आया।
बताया गया कि युवक ने पहली पत्नी को छोड़ने के बाद गुपचुप तरीके से दूसरा ब्याह कर लिया। ऐसे में पिता ने उसे पैतृक संपत्ति से बेदखल किया तो दूसरी पत्नी खुद ही उसका साथ छोड़ गई।
करीब 30 वर्षीय संजीव कोतवाली क्षेत्र के गांव दूदेनगर निवासी ओमपाल का पुत्र था। वह दिल्ली में मजूदरी करता था। एक दशक पहले उसकी जिस युवती से शादी हुई, उसे उसने घरेलू कलह के चलते छोड़ दिया था। आरोप-प्रत्योराप के बाद मामला कोर्ट में पहुंचा तो पत्नी ने हर्जा-खर्चा का दावा ठोंक दिया था। पिछले महीने कोर्ट ने संजू के नाम समन भी जारी कर दिया था। पिता के मुताबिक- संजू ने दिल्ली में किसी लड़की से दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद उसने बेटे को पैतृक संपति से बेदखल कर दिया था। इसकी भनक लगते ही दूसरी पत्नी ने भी संजू से किनारा कर लिया। इसी वजह से संजू तनाव में रहता था।
विज्ञापन
तीन दिन पहले वह दिल्ली से घर लौटा तो गुमसुम दिखा। रात में किसी समय उसने गांव के बाहर जंगल में रस्सी से पेड़ से फंदा लगा लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन ने शव उतार लिया। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। संजू इसलिए तनाव में था कि वह जब पैतृक संपत्ति से बेदखल हो चुका है तो पहली पत्नी का हर्जा-खर्चा कहां से चुका पाएगा। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराके शव उसके परिजन के हवाले कर दिया है।