फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

सांड़ का भैंस पर हमला, बचाने में पूर्व प्रधान की गई जान

Sat, 18 Jun 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
crime
मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र के मनिकापुर कौर गांव में एक सांड़ ने भैंस पर हमला कर दिया। उसे बचाने की कोशिश में 60 वर्षीय पूर्व प्रधान सरवरी की जान चली गई। परिवार वालों ने उनके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। शुक्रवार सुबह उन्हें दफन कर दिया गया।
विज्ञापन

मामला बृहस्पतिवार शाम का है। करीब छह बजे ग्राम मनिकापुर कौर निवासी पूर्व प्रधान सरवरी पत्नी जहूर हसन अपनी भैंस को खोलकर घर की ओर पानी पिलाने ले जा रहीं थीं। तभी अचानक सामने से एक सांड़ आ गया। उसने भैंस पर हमला कर दिया। इस पर भैंस भागने लगी। ऐसे में पूर्व प्रधान भैंस की चपेट में आ गईं और जमीन पर जा गिर र्गइं। उनके ऊपर भैंस ने पैर रख गया। यह देखकर परिवार वाले दौड़ पड़े। उन्होंने सांड़ को भगाकर पूर्व प्रधान को उठाया। उन्हें घर ले जाकर लिटाया गया। बाद में उनकी मौत हो गई। परिवार वालों ने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। उन्होंने सुबह पूर्व प्रधान के शव को दफन कर दिया। परिवार वालों ने बताया कि सरवरी वर्ष 2010 में प्रधान चुनी गईं थी। वह पांच साल प्रधान रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed