{"_id":"62acd396177a7844e36b5269","slug":"crime-badaun-news-bly4886203174","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सीढ़ी लगाकर घुसे चोर, लाखों के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में सीढ़ी लगाकर घुसे चोर, लाखों के जेवर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलहरी (बदायूं)। खेड़ा नवादा पुलिस चौकी से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर एक मकान में सीढ़ी लगाकर घुसे चोर लाखों के जेवर चोरी कर ले गए। मकान मालिक बाहर गया हुआ था। बताया जा रहा है कि सीढ़ी नजदीक के गोदाम से लाई गई थी। मकान मालिक ने पुलिस को तहरीर दी है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आरिफपुर नवादा निवासी जमीरुल पुत्र गुल मोहम्मद का मकान बिसौली रोड पर आरा मशीन के सामने कॉलोनी में बना हैं। उसके अलावा यहां किसी का मकान नहीं है। नजदीक में एक गोदाम का निर्माण चल रहा है। जमीरुल के मुताबिक वह बाहर रहकर काम करता है। घर पर उसके बच्चे रहते हैं। 15 जून की रात चोर उसके घर में सीढ़ी लगाकर घुस गए। उसके घर में अलमारी का ताला तोड़कर सोने का हार, नथनी, टीका, बुंदे, झुमकी और चांदी के जेवर समेत 40 हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए। जब वह घर लौटे और ताला खोलकर घर में घुसे तो अंदर अलमारी का लॉक टूटा देखकर हैरान रह गए। उन्होंने मामले की छानबीन की तो घर के बराबर में एक सीढ़ी पड़ी मिली। उन्हें शक है यह सीढ़ी नजदीक के गोदाम से लाई गई थी। जमीरुल ने पुलिस को तहरीर दे दी है। जमीरुल का आरोप है कि खेड़ा नवादा चौकी पुलिस इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही हैै। इसलिए एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

चोरी के बाद घर में खुली पड़ी अलमारी। संवाद- फोटो : BADAUN
विज्ञापन