फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

खनन को लेकर आमना-सामना, जेसीबी से कर दी युवक का हत्या

Wed, 01 Jun 2022 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime
राजेश सिंह फाइल फोटो। - फोटो : BADAUN
उसहैत (बदायूं)। उसहैत थाना क्षेत्र में सरेली गंगा घाट पर खनन करने वाले ने एक युवक की जेसीबी से टक्कर मारकर हत्या कर दी। राजेश सिंह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर रेत भरवाने पहुंचा था। उसकी लाश दबाने की कोशिश भी की गई। मारपीट में युवक के दो भाई भी घायल हो गए। चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसमें एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह सरेली निवासी राजेश सिंह (24) पुत्र जोगेंद्र सिंह अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गंगा घाट पर रेत भरवाने पहुंचा था। वहां पहले से अवैध खनन चल रहा था। जेसीबी से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रेत भरवाई जा रही थी। राजेश सिंह ने अपना ट्रैक्टर आगे लगा दिया। आरोप है कि पहले से खनन कर रहे दातागंज निवासी राजेश गुप्ता ने इसका विरोध किया, जिस पर दोनों में गालीगलौज हो गई। मारपीट भी हुई। बाद में राजेश गुप्ता ने जेसीबी से ट्रॉली लेकर पहुंचे राजेश सिंह को टक्कर मार दी। जेसीबी के पंजे से उस पर कई बार प्रहार किया। इससे राजेश सिंह मरणासन्न स्थिति में पहुंच गया। माफिया राजेश को रेत में दबाने की कोशिश कर रहा था, तभी उसके भाई मुनीश और अरुण पहुंच गए। उन्होंने राजेश सिंह को बचाने की कोशिश की, इस पर खनन कर रहे राजेश गुप्ता, उसके साथियों सरेली निवासी हरिकेश, सर्वेंद्र और विनोद ने हमला बोल दिया। इसमें मुनीश और अरुण भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हरिकेश को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस तीनों लोगों को उसहैत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से राजेश सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के भाई रामकुमार ने चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इधर युवक के भाई रामकुमार का कहना है कि खनन कर रहे राजेश गुप्ता ने उसके भाई को कॉल करके बुलाया था और वहां पर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
उसहैत के सरेली घाट पर अवैध खनन के दौरान युवक ने अपना ट्रैक्टर आगे लगा दिया था। इसी बात पर दोनों ओर से गालीगलौज व मारपीट हो गई। आरोपियों ने जेसीबी का पंजा मारकर उसे घायल कर दिया था। अस्पताल ले जाने के दौरान युवक की मौत हो गई। इसमें चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
सरेली घाट : तीन साल से चल रहा है अवैध रूप से खनन
बदायूं। उसहैत के सरेली घाट पर करीब तीन साल से अवैध खनन चल रहा है। करीब एक साल पहले सरेली व उसके आसपास के ग्रामीणों ने अवैध खनन बंद कराने की मांग की थी। उन्होंने प्रदर्शन भी किया था। इस पर कुछ अधिकारी मौके पर भी गए लेकिन उससे पहले खनन करने वाले भाग गए। बाद में उन्होंने दोबारा खनन शुरू कर दिया।
एक साल पहले सरेली के नजदीक अवैध खनन करने वाले ट्रैक्टर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई थी। तब आसपास के ग्रामीणों ने यह मुद्दा उठाया था। ग्रामीणों का कहना था कि यहां लगातार अवैध खनन चल रहा है जबकि सरकारी रिकॉर्ड में यहां खनन का प्वाइंट भी नहीं है। यहां दबंगई के बल पर अवैध खनन चल रहा है। इससे घाट पर आने जाने वाले वाहनों से सड़कें तक खराब हो गई हैं। नई सड़कें तक भारी बोझ से टूट गईं। इसके अलावा खनन करने वालों ने गंगा में बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए हैं। इससे आसपास के लोगों को जान का खतरा बना हुआ है।
इस पर कुछ अधिकारियों ने मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया था लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही खनन करने वाले भाग गए। वहां अवैध खनन करने के सुबूत मिले थे। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पाई।
-
मृतक के परिवार वालों की पिटाई से जख्मी जेसीबी ड्राइवर लापता
- मंगलवार सुबह सरेली गंगा घाट पर राजेश सिंह की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने जेसीबी ड्राइवर विनोद को पकड़ लिया था। बताते हैं कि गांव वाले इतने गुस्से में थे कि उन्होंने विनोद की जमकर पिटाई लगा दी। उसको ंभीर चोटें आईं। उसे बाइक से बांधकर घसीटने की भी चर्चा है। थाना पुलिस उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गई थी। उसका उपचार भी कराया गया लेकिन उसके बाद विनोद कहां चला गया, इस जानकारी से पुलिस इनकार कर रही है।

-
तीन-चार दिन से चल रहा था विवाद
बताते हैं कि सरेली घाट पर तीन-चार दिन से विवाद चल रहा था। गांव के लोग अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर आ जाते थे और जबरिया रेत भरकर ले जाते थे, जबकि खनन करने वाले इसका विरोध करते थे। इस बात को लेकर पिछले दो दिन नोकझोंक, गालीगलौज और मारपीट तक हो रही थी लेकिन मंगलवार सुबह विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और इसमें राजेश नाम के युवक की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed