{"_id":"6296605e375ec21876200de2","slug":"crime-badaun-news-bly4867604122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका से दुष्कर्म का आरोप, 60 साल के बुजुर्ग पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका से दुष्कर्म का आरोप, 60 साल के बुजुर्ग पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में एक तीन वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोप एक साठ साल के बुजुर्ग पर लगाया गया है। बच्ची के परिवार वालों ने बुजुर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस इसे आपसी मारपीट का मामला बता रही है। बालिका की मेडिकल रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।
यह मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की एक महिला के मुताबिक 29 मई को दोपहर करीब 12 बजे उसकी तीन वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोस का साठ साल का व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। बालिका भी नासमझी में उसके साथ चली गई। आरोप है कि यहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। यह देखकर पड़ोस की एक महिला ने शोर मचा दिया। इस पर कुछ लोगों ने आरोपी को पकड़ भी लिया लेकिन वह खुद को छुड़ाकर भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बालिका का मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है। अभी आरोपी को पकड़ा नहीं गया है। इधर पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए थे।
-
दुष्कर्म का आरोप लगाने से पहले दोनों पक्ष मारपीट की शिकायत लेकर कोतवाली आए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें लड़की पक्ष दुष्कर्म का आरोप लगाकर पुलिस कार्यालय आया। उसकी ओर से एफआईआर दर्ज कर ली गई, हालांकि मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात