{"_id":"62965cc05e7add2c584603d3","slug":"crime-badaun-news-bly4867590124","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर एजेंसी मालिक से लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर एजेंसी मालिक से लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली। बदमाशों ने सरेशाम ट्रैक्टर एजेंसी के मालिक से लूटपाट की। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। काफी हीलाहवाली के बाद कोतवाली पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रम्पुरिया निवासी मनोज कुमार की बिल्सी रोड पर ट्रैक्टर एजेंसी है। मनोज के मुताबिक 27 मई की शाम लगभग पांच बजे वह वर्कशॉप से बाहर निकले तो छह-सात हमलावरों ने मारपीट कर उनका मोबाइल, पर्स व सोने की चेन छीन ली। इनमें से पांच लोगों को उन्होंने पहचान भी लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मनोज के मुताबिक नामजद पांच लोगों से उनका लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। घटना से एक दिन पहले एक आरोपी ने मोबाइल पर धमकी भी दी थी। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी लेकिन पुलिस मामले को संदिग्ध बताकर हीलाहवाली करती रही। मंगलवार को पुलिस ने पांच नामजद व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।