{"_id":"6294bc4fbbbe3e2c4205d6fd","slug":"crime-badaun-news-bly486569923","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओरछी/आसफपुर। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार रात 32 वर्षीय राजेंद्र की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार वालों ने इस मामले में हत्या का आरोप लगाया हैं।
थाना क्षेत्र के गांव हबीबपुर दजराम निवासी राजेंद्र पुत्र पूरन और उसके गांव का राजेश रविवार रात बाइक पर कहीं से गांव लौट रहे थे। बताते हैं कि हबीबपुर गांव के नजदीक ही उसके गांव के एक व्यक्ति की बाइक उसकी बाइक से टकरा गई। इस हादसे में राजेंद्र को गंभीर चोटें आईं। इस पर परिवार वाले उसे चंदौसी ले गए, जहां राजेंद्र की मौत हो गई। परिवार वाले उसका शव रात में ही गांव ले आए। उनका आरोप है कि राजेंद्र की मौत किसी हादसे में नहीं हुई बल्कि उसकी हत्या की गई है। उनका कहना है कि राजेंद्र की बाइक नहीं टूटी है। गांव का बाइक सवार मौके से भाग गया। इस पर थाना फिलहाल पुलिस ने राजेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस सबंध में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।