{"_id":"6294b2787d882701e552be91","slug":"crime-badaun-news-bly486564227","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से खाई में गिरी बाइक, महिला की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से खाई में गिरी बाइक, महिला की मौत, पति घायल
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
सरोज फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : BADAUN
Link Copied
मुजरिया/वजीरगंज (बदायूं)। मुजरिया-कछला रोड पर सोमवार सुबह एक अज्ञात पिकअप की टक्कर से 55 वर्षीय सरोज की मौत हो गई जबकि उसके पति जगपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। दंपती बाइक से कछला गंगा स्नान करने जा रहे थे। जजब रास्ते में यह हादसा हो गया। जगतपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बनकोटा निवासी जगतपाल सिंह सोमवार सुबह अपनी पत्नी सरोज सिंह (55) के साथ बाइक से बिल्सी होते हुए कछला गंगा स्नान करने जा रहे थे। उस दौरान जगतपाल हेलमेट लगाए थे। उनकी बाइक मुजरिया कछला रोड पर बिचौला गांव से आगे पहुंची थी कि तभी अचानक एक पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे दंपती बाइक समेत खाई में जा गिरे। हादसा इतना जबरदस्त था कि उनकी बाइक का पहिया भी फट गया। इस हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। उस दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों लोगों को बिल्सी स्वास्थ्य केंद्र भेजा दिया जहां डॉक्टर ने सरोज को मृत घोषित कर दिया। जगतपाल को हालत देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि बाइक पहिया फटने से खाई में गिरी थी। उसे टक्कर मारने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।