फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पुलिस अभिरक्षा से फरार मुजरिम का सुराग नहीं

Fri, 20 May 2022 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। बुधवार शाम न्यायालय परिसर से फरार मुजरिम करन सिंह का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने उसके फरार होने पर एफआईआर दर्ज कर ली है। उसकी तलाश में टीम लगा दी गई है। कई लोगों को पकड़कर थाने में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

मुजरिम करन सिंह बुधवार शाम न्यायालय परिसर से फरार हो गया था। वह उसहैत थाना क्षेत्र के गांव सिदुआ नगला का रहने वाला है। वह साल 2010 में एक जानलेवा हमला करने के आरोप में नामजद था। बुधवार शाम ही न्यायालय ने उसको सात साल की सजाई सुनाई थी। उसके अलावा मामले में दो और मुजरिम शामिल थे लेकिन करन सिंह ही हेडमोहर्रिर महेंद्र सिंह को चकमा देकर फरार हो गया। उसे देर रात तक तलाश किया गया लेकिन करन सिंह का कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने उसके फरार होने के संबंध में एक एफआईआर दर्ज की है। उसकी तलाश को सिविल लाइंस और उसहैत थाना पुलिस को लगाया गया है। दोनों थानों की पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अभी उसका कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन

------------
सजा सुनाए जाने के दौरान मौजूद थे परिवार वाले
बुधवार शाम मुजरिम करन सिंह को सजा सुनाए जाने के दौरान उसके परिवार वाले भी न्यायालय परिसर में मौजूद थे लेकिन उनको मुजरिम के फरार होने का कुछ पता नहीं चला। जब पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस ने परिवार वालों को ही पकड़ लिया। उन्हें सिविल लाइंस थाने लाकर पूछताछ की गई लेकिन वह कोई जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
न्यायालय परिसर से फरार मुजरिम साधुओं के साथ रहा है। न्यायालय परिसर से फरार हुआ है तो वह एक मुकदमे का आरोपी बन गया। उसकी तलाश को टीम लगा दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed