फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बदायूं : सजा सुनाए जाने के बाद पुलिस अभिरक्षा से मुजरिम फरार

Fri, 20 May 2022 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। न्यायालय में सजा सुनाए जाने के बाद बुधवार शाम एक मुजरिम पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला था।
विज्ञापन

मुजरिम करन सिंह पुत्र मुंशीलाल उसहैत थाना क्षेत्र के गांव सिदुआ नगला का रहने वाला है। बताते हैं कि उसके खिलाफ साल 2010 में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई थी। उसमें गांव के दो और लोग नामजद थे। पुलिस ने मामले की विवेचना करते हुए तीनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। बुधवार शाम न्यायालय ने तीनों आरोपियों को सात-सात साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद हेड मोहर्रिर महेंद्र सिंह ने तीनों आरोपियों को अपनी अभिरक्षा में ले लिया। इसी दौरान मुजरिम करन सिंह हेड मोहर्रिर महेंद्र सिंह को किसी तरह चकमा देकर फरार हो गया। जब इसके बारे में हेड मोहर्रिर को पता चला तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी, जिससे तुरंत सभी थानों को सतर्क कर दिया गया। खासतौर पर उसहैत पुलिस को उसके घर भेजा गया। इसके अलावा करन सिंह की तलाश को टीम लगा दी गई है। रात तक उसकी तलाश चलती रही।
-
हेड मोहर्रिर की लापरवाही से भागा मुजरिम
न्यायालय में सजा सुनाए जाने के दौरान सभी को पता चल गया था कि तीनों आरोपियों की सजा हो गई है। सजा पर आरोपियों के हस्ताक्षर भी करा लिए गए थे लेकिन इसमें सबसे बड़ी लापरवाही हेड मोहर्रिर की रही। उन्होंने अकेले ही तीनों आरोपियों को कस्टडी में ले लिया लेकिन और पुलिस बल को नहीं बुलाया। इससे मुजरिम भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

-
न्यायालय परिसर से एक आरोपी के फरार होने की सूचना मिली है। हमने उसकी तलाश को टीम लगा दी है। उसके बारे में पता कराया जा रहा है कि आखिर कौन सा मामला था और वह कैसे भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed