{"_id":"6283e7b2fcb69449153e2204","slug":"crime-badaun-news-bly485198997","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर और कर्मचारियों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक मैनेजर और कर्मचारियों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में एक मृत किसान के नाम पर फर्जी केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) बनाकर रुपये निकालने का मामला सामने आया है। इस पर किसान के बेटे ने बैंक मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस क्षेत्र में मीरा सराय निवासी विजयपाल सिंह मूलरूप से उघैती के गांव किसैरा मझरा नागरपुख्ता के रहने वाले हैं। विजयपाल के मुताबिक उनके पिता करन सिंह की छह जून 2017 को मौत हुई थी। 19 अगस्त को उनकी वरासत दर्ज हुई। तब तक उनकी जमीन बंधक नहीं थी और न ही उन्होंने कोई लोन लिया था। पिछले दिनों वह अपना किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए वह तहसील गए और उन्होंने अपनी खतौनी निकलवाई तो पता चला कि उनकी जमीन इस्लामनगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक में बंधक है। उनके पिता के नाम किसान क्रेडिट कार्ड बना है और उस पर तीन लाख रुपये का लोन भी है। इसकी जानकारी लेने के लिए वह बैंक गए।
आरोप है कि वहां बैंक मैनेजर ने उनके साथ गालीगलौज की और उनकी आरसी काटने की धमकी दी। विजयपाल का आरोप है कि बैंक मैनेजर ने अपने कर्मचारियों से मिलकर उनका फर्जी केसीसी बनाई और उनके खाते से तीन लाख रुपये निकाल लिए। इस पर पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर बैंक मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।