{"_id":"6283e7094ba40040997a1d70","slug":"crime-badaun-news-bly4851973187","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस स्टैंड पर तंत्र-मंत्र कर महिला के कुंडल ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस स्टैंड पर तंत्र-मंत्र कर महिला के कुंडल ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। रोडवेज बस स्टैंड के नजदीक मंगलवार को एक महिला के तंत्र मंत्र कर टप्पेबाजों ने कुंडल ठग लिए।
शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी भावना शाम को टहलने के लिए घर से निकलीं थीं। वह टहलते हुए रोडवेज बस स्टैंड के नजदीक पहुंची। तभी उन्हें दो युवक मिले। दोनों ने उन्हें राम राम करते हुए बताया कि वह हरिद्वार के पंडित है। वह बदायूं में भ्रमण पर आए हुए है। उन्होंने कुछ धार्मिक बाते करते हुए भावना को अपने झांसे में ले लिया। फिर भावना को उनकी परेशानी बताने लगे। इससे भावना उनकी बातों में आ गई। उन्होंने परेशानी दूर करने के बहाने भावना के कुंडल उतरवा लिए। उन्हें शुद्ध करने का बहाना बनाकर अपनी जेब में रख लिए। महिला को नजदीक की गली में ले गए। जहां तंत्र मंत्र का नाटक करते हुए फरार हो गए। बाद में महिला को ठगी का अहसास हुआ। तब महिला ने उन्हें तलाश किया लेकिन तब तक वह काफी दूर निकल गए थे।
महिला ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने दोनों को उचक्कों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद