फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बड़े भाई के मंडप कार्यक्रम में करंट लगने से युवक की मौत

Tue, 10 May 2022 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
crime
बिसौली (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव परवेज नगर अपगना में बड़े भाई के मंडप कार्यक्रम में करंट लगने से 18 वर्षीय विक्रम की मौत हो गई। इससे शादी का माहौल मातम में बदल गया। परिवार वालों ने उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। उन्होंने सोमवार सुबह अंतिम संस्कार किया। तब शाम को पांच लोग बरात लेकर बरेली रवाना हुए और शादी कराई गई। यह हादसा रविवार रात हुआ।
विज्ञापन

ग्राम परवेजनगर अपगना निवासी किशनलाल के चार बेटों में तीसरे नंबर के बेटे विकास की सोमवार को शादी थी। रविवार को घर में मंडप कार्यक्रम हुआ था। जिसमें कई रिश्तेदार आए हुए थे। शाम के समय ढोलक बज रही थी। परिवार में खुशी का माहौल था। कुछ रिश्तेदार खाना खा चुके थे जबकि कुछ लोग खाना खाने के लिए रह गए थे। इसी दौरान किशनलाल का सबसे छोटा 18 वर्षीय बेटा विक्रम रिश्तेदारों के लिए पंखा लगा रहा था। परिवार वालों के मुताबिक वह एक तार लगा चुका था। दूसरा तार लगाने की कोशिश कर रहा था। तभी उसको तेज करंट लग गया। इससे वह जमीन पर गिर गया। यह देखकर परिवार वाले दौड़ पड़े। उन्होंने परिवार वालों ने जैसे-तैसे तार हटाया और युवक को उठाया। परिवार वाले उसे तुरंत निजी डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से पूरे परिवार में मातम छा गया। उन्होंने युवक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। सुबह विक्रम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार वालों ने बताया कि इस दुख की घड़ी में शादी की खुशी भी नहीं मना सकते। केवल पांच लोग बरात लेकर गए हैं। केवल रस्में निभाई जा रही हैं।
विज्ञापन

-
जन्मदिन समारोह में करंट लगने से मासूम की मौत
वजीरगंज (बदायूं)। अपने मामा के घर जन्मदिन समारोह में गए मासूम की करंट लगने से मौत हो गई।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव नदवारी निवासी दीपक बघेल और उनकी पत्नी रामा देवी अपने डेढ़ वर्षीय बेटे वैभव के साथ बिसौली के गांव मदनजुड़ी साले सुनील के यहां जन्म दिन समारोह में गए थे। बताते हैं कि शाम को उनका बेटा घर में खेल रहा था। वहीं पर टेबल फैन चल रहा था। इसी दौरान बालक कटे तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी करंट लगने से मौत हो गई। सोमवार सुबह परिवार वाले बच्चे को घर ले आए और उसके शव को दफन कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed