{"_id":"627915f2f7b30a108d132f42","slug":"crime-badaun-news-bly4841989171","type":"story","status":"publish","title_hn":"उघैती के नजदीक खेत में पड़ा मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उघैती के नजदीक खेत में पड़ा मिला युवक का शव
विज्ञापन
उघैती कस्बे में घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उघैती (बदायूं)। उघैती कस्बे के नजदीक सोमवार को खेत में 35 वर्षीय पप्पू का शव पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि वह रम्पुरिया गांव से मजदूरी करके लौट रहा था। उसकी मौत कैसे हुई, अभी इसका पता नहीं चला है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार सुबह उघैती कस्बे के लोग अपने खेतों पर जा रहे थे। इसी दौरान कच्चे रास्ते के किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। उसकी कमीज कुछ दूर पड़ी थी। लाश देखकर लोगों ने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। उघैती इंस्पेक्टर राजीव कुमार तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई। इस दौरान पता चला कि युवक उघैती कस्बा निवासी 35 वर्षीय पप्पू है। इस पर पुलिस ने उसके परिवार वालों को सूचना दी तो वह भी मौके पर आ गए। परिवार वालों ने बताया कि पप्पू रंगाई पुताई का काम करता था। वह रविवार को रम्पुरिया गांव में एक मकान में पुताई करने गया था। रात को घर लौटने के दौरान उसकी मौत हुई है। पुलिस का मानना है कि शायद युवक नशा करता था। इसलिए ज्यादा नशा करने की वजह से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।