{"_id":"627911076c88b678374a6be6","slug":"crime-badaun-news-bly484193187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटना में पिता की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटना में पिता की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलापुर (बदायूं)। थाना क्षेत्र में रविवार रात गौरामई चौराहे पर मार्ग दुर्घटना में 45 वर्षीय चंद्रपाल की मौत हो गई जबकि उनका बेटा ज्ञानरत्न घायल हो गया। देर रात दोनों लोग बाइक से गांव लौट रहे थे। कुछ लोगों ने उन्हें गौरामई चौराहे पर घायल पड़े देखा, इस पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा, जहां चंद्रपाल ने दम तोड़ दिया।
रविवार शाम अलापुर थाना क्षेत्र के गांव ईश्वरी नगला निवासी चंद्रभान और उनका बेटा ज्ञानरत्न कुछ घरेलू सामान खरीदने बाइक से ककराला आए थे, जहां सामान खरीदने के दौरान उन्हें काफी समय हो गया। इससे दोनों पिता-पुत्र रात करीब 12 बजे अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान दोनों लोग हेलमेट नहीं लगाए थे। बताते हैं कि गौरामई चौराहे पर पहुंचते ही किसी वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इसमें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उधर से गुजरे लोगों ने उन्हें बेहोश पड़े देखा। इस पर उन्होंने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना देकर बुला लिया। फिर दोनों लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां से चंद्रपाल को बरेली रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर चंद्रपाल के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। ज्ञानरत्न की हालत में सुधार बताया जा रहा है।