फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पुलिसकर्मी ने उम्र छिपाकर किया दूसरा निकाह, पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 08 May 2022 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। न्यायालय में तैनात एक पुलिसकर्मी के खिलाफ उम्र छिपाकर दूसरा निकाह करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोप है कि निकाह करने से पहले उसने अपनी पहली पत्नी को तलाक भी नहीं दिया। दूसरी पत्नी ने पुलिसकर्मी समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय फकीर निवासी रूही अजहर के मुताबिक 21 फरवरी 2021 को उसका निकाह पीलीभीत जिले के बीसलपुर के हबीबुल्ला खां जनूबी मोहल्ला निवासी मोहम्मद अहमद के साथ हुआ था। उसकी रिश्तेदार सराय फकीर निवासी सरबर बी और सगी बहन नफीसा, अफसाना, भांजी रुखसाना ने उसे पूरा भरोसा दिलाया कि मोहम्मद अहमद का पहली पत्नी से तलाक हो गया है। वह पहली पत्नी को खर्चे के तौर पर 20 हजार रुपये भी दे रहे हैं। इससे परिवार वालों ने निकाह में 18 लाख खर्च कर दिए। शादी के बाद अहमद ने उसे लालपुल मोहल्ले में किराये का मकान लेकर रखा।
विज्ञापन

रूही का कहना है कि अहमद पुलिस विभाग में सिपाही हैं और इस समय न्यायालय में उनकी ड्यूटी है। वह खुद बैंक में कर्मचारी हैं। पुलिस कर्मी ने मकान खरीदने के लिए उसके परिवार वालों से बीस हजार रुपये मांगे थे। जब मायके वालों ने रुपये देने में असमर्थता जताई को अहमद ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। 29 अप्रैल को अहमद बीमार हुआ। उसे बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। तब वहां उसकी पहली पत्नी पहुंची। उसके सात बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी की उम्र ही 32 साल है। यह देखकर वह चौंक गई। उन्होंने हकीकत जानी तो पता चला कि अहमद की उम्र 55 साल है जबकि उसने निकाहनामा में अपनी उम्र 40 साल दर्ज कराई थी। उसे यह सब फर्जीवाड़ा पता चला तो अहमद ने उसे घर से निकाल दिया। इस पर उनसे कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
यह मामला न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया गया है। इसकी विवेचना कराई जाएगी। इसमें जो सच्चाई सामने आएगी। उसके अनुसार कार्रवाई कराई जाएगी।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed