{"_id":"6276bbb526b7656a7f4fdf90","slug":"crime-badaun-news-bly4840628119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात में डांस कर रहे दूल्हे के चाचा के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात में डांस कर रहे दूल्हे के चाचा के साथ मारपीट
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव कौल्हार में शनिवार को बरात चढ़ने के दौरान दबंगों ने दूल्हे के चाचा के साथ मारपीट कर दी। इसमें उन्हें काफी चोटें आईं। उन्होंने एक नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर निवासी गणेश सिंह के मुताबिक शनिवार को उनके भतीजे नीरज सिंह की बरात सहसवान के कौल्हार गांव में गई थी। अपराह्न करीब तीन बजे गांव में बरात चढ़ रही थी। उसमें रंगशाला का भी प्रबंध था। उसके गाने पर तमाम बराती डांस कर रहे थे। वह भी डांस कर रहे थे। इसी दौरान चार-पांच लोग आकर उनसे अभद्रता करने लगे। उन्होंने उनके साथ गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर उन्होंने उनके साथ मारपीट की। इसमें उनके काफी चोटें आईं। उन्होंने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इसके कुछ देर बाद पुलिस पहुंच गई। तब तक आरोपी मौके से भाग गए। गणेश सिंह ने एक को नामजद करते हुए पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।