{"_id":"6276bc297ee3091b240a68c3","slug":"crime-badaun-news-bly4840626149","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में दो विवाहिताओं की मौत, एक मामले में पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में दो विवाहिताओं की मौत, एक मामले में पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
कैली गांव में मामले की जानकारी लेती पुलिस। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शनिवार शाम दो विवाहिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एक विवाहिता के परिवार वालों ने मौत की वजह बीमारी बताई, जबकि दूसरी विवाहिता के ससुराल वाले लाश छोड़कर भाग गए। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शनिवार शाम कैली गांव में 22 वर्षीय राखी पत्नी सत्यवीर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके ससुराल वाले शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान चौकीदार ने पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद ससुराल वाले लाश छोड़कर भाग गए। कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गई। बताते हैं कि राखी का मायका सखानूं में है। पुलिस ने उसके मायके वालों को सूचना दे दी। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
इधर, अहरुईया गांव में एक विवाहिता की मौत हो गई। इसकी सूचना पर उसके मायके वाले पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच फैसला हो गया। ससुराल वालों ने मौत की वजह बीमारी बताई है। इससे पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा। संवाद