{"_id":"62756afae061a916910b9116","slug":"crime-badaun-news-bly483957118","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के आपत्तिजनक फोटो बनाकर किए वायरल, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के आपत्तिजनक फोटो बनाकर किए वायरल, रिपोर्ट
विज्ञापन
बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र में एक किशोरी के आपत्तिजनक फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी अभी पकड़ा नहीं गया है। पुलिस उसे तलाश करने का दावा कर रही है।
मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के एक व्यक्ति के अनुसार पिछले साल उनकी नाबालिग बेटी को गांव का एक लड़का बहला फुसलाकर ले गया था। इस पर उन्होंने लड़के के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। थाना पुलिस ने 24 घंटे में लड़की को तलाश कर लिया। इस दौरान आरोपी ने लड़की को कहीं ले जाकर उसके फोटो खींचे थे। इसके बारे में परिवार वालों को जानकारी नहीं थी। इधर पुलिस ने विवेचना करते हुए आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। पुलिस ने आरोपी को नाबालिग बताया तो मामला किशोर न्यायालय में पहुंच गया। अभी कुछ दिन पहले आरोपी ने उनकी बेटी के फोटो एडिट करके उन्हें आपत्तिजनक बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। उन्हें किशोरी के साथ दुष्कर्म की धमकी भी दी। पिता ने इस संबंध में एसएसपी को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अपने घर से फरार है।