{"_id":"6275689ce900171cde55603a","slug":"crime-badaun-news-bly48395489","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राहमपुर मोहल्ले में छत से ईंट-पत्थर फेंके, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राहमपुर मोहल्ले में छत से ईंट-पत्थर फेंके, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्राहमपुर में कुछ लोगों ने छत पर चढ़कर दूसरे घर पर ईंट पत्थर फेंके। जिसकी चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। घायलों का मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है लेकिन अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
मोहल्ला ब्राहमपुर निवासी गुड्डू के मुताबिक उनके नजदीक का एक युवक बाहर काम करता था। वह ठेकेदार के कपड़े और जरूरी सामान लेकर भाग आया था। इस पर बृहस्पतिवार रात ठेकेदार आरोपी युवक के घर पहुंचा। उस युवक ने ठेकेदार पर मजदूरी न देने का आरोप लगाया और कहासुनी के बाद में उसकी पिटाई शुरू कर दी। ठेकेदार को उसके भाई ने भी पीटा। इस पर गुड्डू और उनके भाई मुबीन ने ठेकेदार को बचाने की कोशिश की। आरोपियों ने ठेकेदार को तो छोड़ दिया लेकिन उनके साथ मारपीट कर दी। बाद में अपने मकान की छत पर चढ़ गए और वहां से पथराव कर दिया। ईंट पत्थरों की चपेट में आने गुड्डू, उनका छोटा भाई मुबीन और भाभी शादाब घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस कुछ लोगों को पकड़ लिया, जबकि कुछ भागने में सफल रहे। पुलिस ने तीनों घायलों का मेडिकल परीक्षण करा दिया है। अभी उनकी ओर से रिपोर्ट नहीं लिखी गई है। इस संबंध में सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के अनुसार कार्रवाई कराई जाएगी।