फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

रेलवे स्टेशन पर चोरी करते पकड़ा चोर सिपाहियों से छूटकर भागा

Sat, 07 May 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। शुक्रवार शाम रेलवे स्टेशन पर चोरी करते हुए पकड़ा गया चोर आरपीएफ के सिपाहियों से छूटकर भाग गया। पहले चोर रेलवे स्टेशन से भागा तो मधुवन कॉलोनी में पकड़ा गया। यहां से पकड़कर रेलवे स्टेशन ले जाने के दौरान चोर इंदिरा चौक पर बाइक से कूदकर भाग गया। रेलवे के सिपाहियों ने उसका पीछा भी किया लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

यह मामला शुक्रवार शाम का है। बताते हैं कि रेलवे स्टेशन पर शाम के समय खुले यार्ड में चोरी करते हुए एक चोर पकड़ा गया। दो सिपाही उसे पकड़कर आरपीएफ के थाने ले जा रहे थे। जैसे ही रेलवे स्टेशन पर मुख्य गेट के सामने पहुंचे कि चोर दोनों सिपाहियों के हाथ से छूटकर मधुवन कॉलोनी की ओर भाग खड़ा हुआ। दोनों सिपाही उसके पीछे-पीछे भागे। उन्होंने मधुवन कॉलोनी से निकलकर दातागंज तिराहा-कचहरी तिराहे पर वाले रोड पर आकर उसे पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों सिपाहियों ने उसकी जमकर पिटाई लगाई। इससे उसकी शर्ट तक फट गई। उन्होंने चोर को पकड़कर बाइक पर बीच में बैठा लिया। वह सिपाहियों से मारपीट न करने की बात कह रहा था। जैसे ही यह बाइक इंदिरा चौक के नजदीक पहुंची कि चोर बीच में से बाइक से कूदकर भाग गया। इससे सिपाहियों के और पसीने छूट गए। उन्होंने चोर को फिर से पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हुए।
विज्ञापन

-
खुले यार्ड में एक संदिग्ध पकड़ा गया था। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी। उसे पूछताछ करने के लिए लाया जा रहा था। तभी वह भाग गया।
- राजवीर सिंह, इंस्पेक्टर आरपीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed