फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

सीओ कार्यालय के सामने युवती ने की पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश

Thu, 05 May 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
crime
crime
बदायूं। सहसवान तहसील में बुधवार दोपहर सीओ कार्यालय के सामने 26 वर्षीय युवती ने पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। उसने चार दिन पहले मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो भेजने के आरोप में एक युवक के खिलाफ तहरीर दी थी। जांच कर रहे सीओ चंद्रपाल सिंह ने बुधवार दोपहर दोनों पक्षों का आमना-सामना कराया तो मामला उल्टा निकला। इस पर उन्होंने युवती को डांट दिया। इसके बाद कार्रवाई से बचने के लिए युवती ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल दिया। पुलिस ने युवती, उसकी सहेली और दूसरे पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में जेल भेज दिया। इसमें लड़का और उसके भाई-भाभी शामिल हैं।
विज्ञापन

26 वर्षीय युवती सहसवान कस्बे के एक मोहल्ले की रहने वाली है। वह अपने परिवार से अलग कस्बे की एक अन्य लड़की के साथ रहती है। दोनों लड़कियां कस्बे में सब्जी का ठेला लगाती हैं। पुलिस के मुताबिक चार दिन पहले युवती ने एक अन्य सब्जी विक्रेता के खिलाफ सीओ को पत्र दिया था। उसका आरोप था कि सब्जी विक्रेता ने उसके व्हाट्सएप नंबर पर आपत्तिजनक वीडियो भेजा। सीओ सहसवान चंद्रपाल सिंह इसकी जांच कर रहे थे। बताते हैं कि जब इसके बारे में आरोपी सब्जी विक्रेता को पता चला तो वह भी सीओ कार्यालय पहुंच गया। उसने सीओ को अपना व्हाट्सएप दिखाया, इसमें उस युवती की ओर से ही आपत्तिजनक वीडियो भेजा गया था। इसके बावजूद युवती उसके खिलाफ कार्रवाई पर अड़ी थी।
विज्ञापन

मामले को देखते हुए सीओ चंद्रपाल सिंह ने बुधवार दोपहर दोनों पक्षों को कार्यालय बुलाया। जब उनका आमना-सामना कराया गया तो उसमें गलती युवती की ही पाई गई। बताते हैं कि इस पर सीओ ने युवती को डांट दिया। उसके खिलाफ कार्रवाई कराने की बात कही। इससे युवती ने उनके कार्यालय के सामने ही अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया और आग लगाने की कोशिश की लेकिन गनीमत रही कि लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसे आग लगाने नहीं दी। सूचना पर सहसवान कोतवाली पुलिस आ गई। पुलिस दोनों युवतियों समेत पांच लोगों को कोतवाली ले गई। वहां शांतिभंग में उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
युवती ने चार दिन पहले एक व्यक्ति के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो भेजने के आरोप में शिकायत की थी। इसकी जांच सीओ सहसवान कर रहे थे। इस जांच में पता चला कि वीडियो आरोपी ने नहीं उस युवती ने ही भेजा था। कार्रवाई से बचने के लिए उसने पेट्रोल डाल लिया। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोगों को जेल भेजा गया है।
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
युवती वीडियो वापस भेजने का बना रही थी युवक पर दबाव
सहसवान (बदायूं)। तहसील परिसर में सीओ कार्यालय के सामने पेट्रोल डालने वाली युवती और उसकी सहेली कस्बे में काफी चर्चित हैं। उसने युवक पर जो आरोप लगाए थे वह पुलिस की जांच में झूठे साबित हुए। साथ ही यह भी खुलासा हुआ है कि उसी ने ही युवक को आपत्तिजनक वीडियो भेजा था। वह युवक पर यह दबाव बना रही थी कि वह उसे वापस कर दे।
कस्बा निवासी युवती अपने परिवार से अलग मकान में रहती है। उसके साथ दूसरे समुदाय की युवती रहती है। उसने भी अपना घर परिवार छोड़ दिया है। दोनों युवतियों के साथ रहने को लेकर कस्बे में तरह-तरह की चर्चा हैं। बुधवार दोपहर जब उन्हें सीओ कार्यालय बुलाया गया और आरोपी लड़के व उसके परिवारवालों को सामने बैठाकर पूछताछ की गई, तब युवती की शिकायत झूठी पाई गई। पुलिस ने युवक और युवती का मोबाइल चेक किया। उससे पता चला कि आपत्तिजनक वीडियो युवती ने ही युवक को भेजा था। इस दौरान युवती ने यह भी कहा कि पहले युवक ने वीडियो भेजा था। जब पुलिस ने उसका साक्ष्य मांगा तो बोली उसने वीडियो डिलीट कर दिया। तब उससे पूछा गया कि जब उसने वीडियो डिलीट कर दिया तो उसने युवक को वीडियो कैसे भेज दिया। इधर, युवक का आरोप है कि युवती उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश में थी। युवती ने उसे वीडियो भेजा था। फिर कॉल करके उससे कहा कि वह वीडियो उसे वापस भेज दे। अगर वह ऐसा करता तो वह उसे भी ब्लैकमेल कर लेती।

-
सीओ कार्यालय में ही भिड़ गए दोनों पक्ष
बुधवार दोपहर दोनों पक्ष सीओ कार्यालय में ही भिड़ गए। उन्होंने एक-दूसरे से जमकर गालीगलौज की, मारपीट पर भी उतारू हो गए। बताते हैं कि कुछ दिन पहले भी पुलिस ने उनका शांतिभंग में चालान किया था। बुधवार को यह नया मामला सामने आने पर पुलिस ने उनका शांतिभंग में चालान कर दिया लेकिन इस बार एसडीएम ने उन्हें जमानत नहीं दी। दोनों पक्षों के पांच लोगों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed